National

2017 से 2021 के बीच हुए उत्तर प्रदेश मे चालान होंगे माफ़ 

• Thu Sep 18 2025 FAC News Desk

2017 से 2021 के बीच हुए उत्तर प्रदेश मे चालान होंगे माफ़

रिपोर्ट – फरियाद अली, बहराइच (उ.प्र.)

 

उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार ने दिवाली से पहले लाखों वाहन मालिकों को बड़ी राहत दी है। राज्य सरकार ने परिवहन विभाग के माध्यम से वर्ष 2017 से 2021 तक काटे गए सभी ई-चालानों को समाप्त करने का ऐलान किया है। इस फैसले के तहत इन पाँच वर्षों में जारी किए गए लाखों चालान अब स्वतः अमान्य माने जाएंगे।

 

सरकार के अनुसार, इस अवधि में जिन चालानों पर अदालतों में कार्रवाई लंबित थी, वे भी अब मान्य नहीं रहेंगे। इससे न केवल वाहन मालिकों को आर्थिक राहत मिलेगी बल्कि लम्बे समय से न्यायिक प्रक्रिया में अटके मामलों से भी छुटकारा मिलेगा।

 

परिवहन विभाग का मानना है कि इस कदम से ट्रैफिक व्यवस्था और अधिक पारदर्शी होगी तथा जनता का विश्वास शासन-प्रशासन पर बढ़ेगा। आम जनता और परिवहन व्यवसाय से जुड़े लोगों ने इस फैसले का स्वागत किया है। उनका कहना है कि वर्षों से लंबित चालानों की वजह से उन्हें काफी दिक्कतें उठानी पड़ रही थीं।

 

योगी सरकार का यह निर्णय दिवाली से पहले जनता को राहत का तोहफा माना जा रहा है। यह कदम न केवल वाहन मालिकों को राहत देगा, बल्कि विभागीय कार्यप्रणाली को भी सरल और सुगम बनाएगा।

Share this story