National

अकोला को एक साथ मिली दो ऐतिहासिक सौगातें – विधायक साजिद खान पठान के प्रयासों से बदल रहा है शहर का भविष्य

• Thu Oct 09 2025 FAC News Desk

अकोला को एक साथ मिली दो ऐतिहासिक सौगातें – विधायक साजिद खान पठान के प्रयासों से बदल रहा है शहर का भविष्य

अकोला –

अकोला की जनता के लिए आज का दिन इतिहास में सुनहरे अक्षरों से दर्ज हो गया।

मा. विधायक साजिद खान पठान साहब की अथक मेहनत और निरंतर जनसेवा का फल आखिरकार सामने आया।

आज दिनांक 8 अक्तूबर 2025 को अकोला को दो महत्वपूर्ण और ऐतिहासिक सौगातें एक साथ प्राप्त हुईं।

 

सबसे पहली सौगात – श्री राजराजेश्वर संस्थान, अकोला को ‘ब वर्ग तीर्थ क्षेत्र’ का दर्जा प्रदान किया गया।

यह निर्णय अकोला की धार्मिक आस्था और सांस्कृतिक धरोहर के लिए मील का पत्थर साबित होगा।

 

दूसरी सौगात – मा. अल्पसंख्याक मंत्री एडवोकेट माणिकराव कोकाटे साहब ने अकोला में ‘उर्दू घर’ की स्थापना की घोषणा की।

यह कदम शहर की भाषाई और सांस्कृतिक विविधता को मज़बूत करने के साथ-साथ हिंदू–मुस्लिम समाज की एकता को और प्रगाढ़ करेगा।

 

इन दोनों घोषणाओं ने अकोला के सामाजिक, धार्मिक और सांस्कृतिक ताने-बाने को नई दिशा दी है।

अकोला की जनता ने इन फैसलों का खुले दिल से स्वागत किया और इसे दिवाली से पहले मिला हुआ “अनमोल उपहार” करार दिया।

 

जनता ने उपमुख्यमंत्री एवं नगरविकास मंत्री मा. एकनाथ जी शिंदे साहब,

अल्पसंख्याक मंत्री मा. माणिकराव कोकाटे साहब और अपने लोकप्रिय विधायक साजिद खान पठान साहब का हार्दिक आभार व्यक्त किया।

 

मह.प्रदेश माॅयनाॅरीटी के सचिव एडिटर जफरसिद्दीकी ने कहा कि यह उपलब्धियाँ न सिर्फ अकोला का मान बढ़ाएँगी बल्कि आने वाली पीढ़ियों के लिए विकास, शिक्षा और भाईचारे की नई राह प्रशस्त करेंगी।

आज का दिन अकोला के इतिहास में सामाजिक सौहार्द और विकास की मिसाल के रूप में हमेशा याद किया जाएगा।

 

“अकोला – सद्भाव, संस्कृती और विकास की नई पहचान!”

Share this story