बहराइच: जनता ने पकड़ा चोर किया पुलिस के हवाले
बहराइच: जनता ने पकड़ा चोर कि
या पुलिस के हवाले
संवाददाता – फरियाद अली
बहराइच जिले में पानी टंकी के पास स्थित आयशा मस्जिद के नजदीक एक नए मकान में चोर को स्थानीय लोगों ने रंगे हाथ पकड़ लिया। जानकारी के अनुसार, देर रात चोर घर में घुसा, तभी मोहल्ले के लोगों को इसकी भनक लगी। शोर मचाने पर बड़ी संख्या में लोग मौके पर इकट्ठा हो गए और चोर को दबोच लिया। स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना तुरंत पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को अपने कब्जे में लेकर थाने ले गई।
गौरतलब है कि हाल ही में उत्तर प्रदेश के कई जिलों में चोरी की घटनाओं ने हड़कंप मचा रखा है। लगातार बढ़ रही चोरी की वारदातों से आमजन में दहशत का माहौल है। वहीं, बहराइच में जनता द्वारा चोर पकड़े जाने की घटना से लोगों में राहत और पुलिस के प्रति भरोसा देखने को मिला है। पुलिस अब आरोपी से पूछताछ कर रही है।
Share this story