National

बहराइच-जरवल रोड नई रेल लाइन की विस्तृत परियोजना रिपोर्ट तैयार, पूर्वी यूपी की कनेक्टिविटी को मिलेगी नई रफ्तार 

• Sun Dec 07 2025 FAC News Desk

बहराइच-जरवल रोड नई रेल लाइन की विस्तृत परियोजना रिपोर्ट तैयार, पूर्वी यूपी की कनेक्टिविटी को मिलेगी नई रफ्तार

संवाददाता फरियाद अली

 

उत्तर प्रदेश में रेल विकास का सुनहरा दौर, 49 परियोजनाएं स्वीकृत, 62,360 करोड़ की लागत से 3,807 किमी नेटवर्क विस्तार

 

बहराइच-जरवल रोड के बीच प्रस्तावित नई रेल लाइन को लेकर एक बड़ी प्रगति सामने आई है। केन्द्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने मंगलवार को लोक सभा में बहराइच-जरवर रोड नई रेललाइन के सम्बन्ध में पूछे गये सवाल के जवाब में बताया कि 70 किलोमीटर लंबी इस रेल लाइन का सर्वेक्षण पूरा हो चुका है

 

और इसकी विस्तृत परियोजना रिपोर्ट (डीपीआर) भी तैयार कर ली गई है। उन्होंने बताया कि वर्तमान में बहराइच और जरवल रोड गोंडा जंक्शन के माध्यम से रेल नेटवर्क से जुड़े हुए हैं, लेकिन नई सीधी रेल लाइन के निर्माण से इस क्षेत्र को तेज, सुगम और बेहतर कनेक्टिविटी मिलेगी। इससे यात्रा समय घटेगा और क्षेत्र के आर्थिक, सामाजिक व औद्योगिक विकास को भी नई गति मिलेगी।

 

बहराइच-जरवल रोड नई रेल लाइन की डीपीआर तैयार हो जाने से इस बहुप्रतीक्षित परियोजना को अब नई गति मिली है। इसके पूर्ण होने पर पूर्वी उत्तर प्रदेश की रेल कनेक्टिविटी को मजबूत आधार मिलेगा और आम जनता को तेज, सुरक्षित व सुविधाजनक यात्रा का लाभ मिलेगा।

Share this story