BREAKING
FAC News
Back

BLO को सख्त निर्देश: घर-घर जाकर करें SIR का काम, राजनीतिक प्रभाव से रहें दूर

Tabish | | views
BLO को सख्त निर्देश: घर-घर जाकर करें SIR का काम, राजनीतिक प्रभाव से रहें दूर

मुंबई: विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) अभियान के तहत मतदाता सूची के पुनरीक्षण का कार्य तेज़ी से चल रहा है। इस अभियान में BLO, बीएमसी अधिकारी, आंगनवाड़ी सेविकाएं, स्कूल शिक्षक एवं अन्य कर्मचारी नियुक्त किए गए हैं।

प्रशासन को शिकायतें मिली हैं कि कुछ BLO घर-घर जाकर फॉर्म भरवाने के बजाय स्कूलों, सार्वजनिक स्थानों अथवा अन्य जगहों पर बैठकर लोगों को वहीं बुलाकर एन्यूमरेशन फॉर्म भरवा रहे हैं। कुछ मामलों में यह भी सामने आया है कि राजनीतिक प्रतिनिधियों या स्थानीय नेताओं के प्रभाव में काम किए जाने की आशंका जताई गई है।

इन शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए जिला प्रशासन ने सभी इलेक्टोरल रजिस्ट्रेशन ऑफिसर्स (ERO), असिस्टेंट इलेक्टोरल रजिस्ट्रेशन ऑफिसर्स (AERO), सुपरवाइज़र्स और BLO को स्पष्ट निर्देश जारी किए हैं कि SIR अभियान का प्रत्येक कार्य केवल भारत निर्वाचन आयोग की गाइडलाइंस और निर्धारित नियमों के अनुसार ही किया जाए।

प्रशासन ने निर्देश दिया है कि BLO किसी भी राजनीतिक दल द्वारा आयोजित शिविर में भाग नहीं लेंगे और न ही किसी जनप्रतिनिधि, राजनीतिक पदाधिकारी या अन्य व्यक्ति के दबाव अथवा प्रभाव में चुनाव संबंधी कार्य करेंगे।

निर्देशों के अनुसार BLO की प्राथमिक जिम्मेदारी घर-घर जाकर एन्यूमरेशन फॉर्म वितरित करना, भरे हुए फॉर्म प्राप्त करना, सत्यापन एवं मैपिंग करना तथा यह सुनिश्चित करना है कि कोई भी पात्र मतदाता इस प्रक्रिया से वंचित न रहे।

जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्य में पारदर्शिता, निष्पक्षता और निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों का पूर्ण पालन अनिवार्य है। चेतावनी दी है कि यदि कोई BLO लापरवाही, ड्यूटी में देरी, कार्य से बचने या जिम्मेदारियों का पालन नहीं करता है, तो उसके विरुद्ध निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

How did you feel about this news?

Related News

Mumbai

मुंबई के मशहूर पूर्णिमा रेस्टोरेंट ने FDA के FSSAI लाइसेंस सस्पेंशन और कामकाज रोकने के नोटिस के खिलाफ बॉम्बे हाई कोर्ट का रुख किया

मुंबई के मशहूर पूर्णिमा रेस्टोरेंट ने FDA के FSSAI लाइसेंस सस्पेंशन और कामकाज रोकने के नोटिस के खिलाफ बॉम्बे हाई कोर्ट का रुख किया
Mumbai

मुंबई क्राइम ब्रांच ने ₹25 लाख की रंगदारी के मामले में गैंगस्टर ज़ुल्फ़िकार बेहलिम और 11 अन्य लोगों को गिरफ़्तार किया

मुंबई क्राइम ब्रांच ने ₹25 लाख की रंगदारी के मामले में गैंगस्टर ज़ुल्फ़िकार बेहलिम और 11 अन्य लोगों को गिरफ़्तार किया
Mumbai

तेज़ रफ़्तार KTM राइडर और पैदल चल रही महिला की सड़क हादसे में मौत

तेज़ रफ़्तार KTM राइडर और पैदल चल रही महिला की सड़क हादसे में मौत
Mumbai

भिलाड में विरार-भरूच मेमू ट्रेन पटरी से उतरी, करीब पांच घंटे तक ट्रेन सेवाएं प्रभावित रहीं

भिलाड में विरार-भरूच मेमू ट्रेन पटरी से उतरी, करीब पांच घंटे तक ट्रेन सेवाएं प्रभावित रहीं
Mumbai

गुरु पूर्णिमा 2026: मुंबई भर में आध्यात्मिक संगठनों ने प्रवचन, अनुष्ठान और सामुदायिक सेवा की योजना बनाई है

गुरु पूर्णिमा 2026: मुंबई भर में आध्यात्मिक संगठनों ने प्रवचन, अनुष्ठान और सामुदायिक सेवा की योजना बनाई है
Mumbai

मुंबई पुलिस ने चिंचपोकली रीडेवलपमेंट में कथित तौर पर ₹42.96 करोड़ की धोखाधड़ी के मामले में बिल्डर, डायरेक्टर, बैंकों और खरीदारों के खिलाफ मामला दर्ज किया है

मुंबई पुलिस ने चिंचपोकली रीडेवलपमेंट में कथित तौर पर ₹42.96 करोड़ की धोखाधड़ी के मामले में बिल्डर, डायरेक्टर, बैंकों और खरीदारों के खिलाफ मामला दर्ज किया है
Mumbai

मुंबई क्राइम ब्रांच ने ₹3 करोड़ के डिफेंस प्रोजेक्ट धोखाधड़ी मामले में तीसरे आरोपी को गिरफ़्तार किया

मुंबई क्राइम ब्रांच ने ₹3 करोड़ के डिफेंस प्रोजेक्ट धोखाधड़ी मामले में तीसरे आरोपी को गिरफ़्तार किया
Mumbai

मुंबई के भायखला पुलिस स्टेशन की इमारत में आग लगी, 40 मिनट में आग पर काबू पा लिया गया; किसी के घायल होने की खबर नहीं है

मुंबई के भायखला पुलिस स्टेशन की इमारत में आग लगी, 40 मिनट में आग पर काबू पा लिया गया; किसी के घायल होने की खबर नहीं है

Comments

Loading comments...

Related News