BREAKING
FAC News
Back

डाकिया वसूली कांड’! ग्राम कंडेला में खुलेआम लूट—गरीबों से ₹50 से ₹500 तक की वसूली, प्रशासन मौन?

Aniket | | views
डाकिया वसूली कांड’! ग्राम कंडेला में खुलेआम लूट—गरीबों से ₹50 से ₹500 तक की वसूली, प्रशासन मौन?

डाकिया वसूली कांड’! ग्राम कंडेला में खुलेआम लूट—गरीबों से ₹50 से ₹500 तक की वसूली, प्रशासन मौन?

ब्यूरो रिपोर्ट फरियाद अली

उ प्र बहराइच। जनपद के कैसरगंज क्षेत्र अंतर्गत ग्राम कंडेला से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां सरकारी सेवा के नाम पर गरीब ग्रामीणों से खुलेआम अवैध वसूली किए जाने के गंभीर आरोप लगे हैं। आरोप है कि डाक विभाग का एक कर्मचारी—जिस पर लोगों का भरोसा होना चाहिए—वही अब ग्रामीणों की जेब पर डाका डाल रहा है।

ग्रामीणों का कहना है कि कभी पासपोर्ट, कभी आधार कार्ड, कभी पैन कार्ड और कभी अन्य पहचान पत्रों के नाम पर मनमानी तरीके से पैसे वसूले जा रहे हैं। किसी से ₹50, किसी से ₹100, तो किसी से ₹500 तक लिए जा रहे हैं—वह भी बिना किसी रसीद या आधिकारिक आदेश के।

सबसे हैरान करने वाली बात यह है कि जब ग्रामीणों ने इस वसूली का आधार पूछा, तो संबंधित डाकिया कोई स्पष्ट जवाब नहीं दे पाया। सिर्फ इतना कहता रहा—“ऊपर से आदेश है।” आखिर ये ‘ऊपर’ कौन है? क्या यह केवल एक कर्मचारी की मनमानी है या फिर इसमें किसी बड़े नेटवर्क की भूमिका है?

बताया जा रहा है कि हाल ही में सरकार द्वारा बड़ी संख्या में आधार कार्ड डाकघर के माध्यम से गांवों में भेजे गए हैं। लेकिन इनका वितरण भी अब कमाई का जरिया बना दिया गया है। ग्रामीणों के अनुसार, डाकिया एक स्थान पर बैठकर हर कार्ड धारक से ₹50 वसूल रहा है जो पूरी तरह गैरकानूनी है।

स्थिति तब और संदिग्ध हो गई जब सवालों से घिरने पर डाकिया मौके से भाग निकला। इससे ग्रामीणों में आक्रोश और बढ़ गया है। लोग इसे सीधी-सीधी “लूट” करार दे रहे हैं।

 बड़े सवाल जो प्रशासन से जवाब मांगते हैं:

क्या किसी सरकारी आदेश में आधार/पैन/पहचान पत्र देने के लिए नकद वसूली का प्रावधान है?

अगर नहीं, तो यह वसूली किसके संरक्षण में हो रही है?

क्या इसमें उच्च अधिकारियों की मिलीभगत है?

क्यों अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई?

 ग्रामीणों की मांग: ग्राम कंडेला के लोगों ने जिला प्रशासन से तत्काल जांच की मांग की है। उनका कहना है कि यदि जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो यह आंदोलन का रूप ले सकता है।

 अब देखना यह है कि बहराइच प्रशासन इस गंभीर मामले को कितनी गंभीरता से लेता है—या फिर यह भी अन्य मामलों की तरह फाइलों में दबा दिया जाएगा?

How did you feel about this news?

Related News

Mumbai

मुंबई के मशहूर पूर्णिमा रेस्टोरेंट ने FDA के FSSAI लाइसेंस सस्पेंशन और कामकाज रोकने के नोटिस के खिलाफ बॉम्बे हाई कोर्ट का रुख किया

मुंबई के मशहूर पूर्णिमा रेस्टोरेंट ने FDA के FSSAI लाइसेंस सस्पेंशन और कामकाज रोकने के नोटिस के खिलाफ बॉम्बे हाई कोर्ट का रुख किया
Mumbai

मुंबई क्राइम ब्रांच ने ₹25 लाख की रंगदारी के मामले में गैंगस्टर ज़ुल्फ़िकार बेहलिम और 11 अन्य लोगों को गिरफ़्तार किया

मुंबई क्राइम ब्रांच ने ₹25 लाख की रंगदारी के मामले में गैंगस्टर ज़ुल्फ़िकार बेहलिम और 11 अन्य लोगों को गिरफ़्तार किया
Mumbai

तेज़ रफ़्तार KTM राइडर और पैदल चल रही महिला की सड़क हादसे में मौत

तेज़ रफ़्तार KTM राइडर और पैदल चल रही महिला की सड़क हादसे में मौत
Mumbai

भिलाड में विरार-भरूच मेमू ट्रेन पटरी से उतरी, करीब पांच घंटे तक ट्रेन सेवाएं प्रभावित रहीं

भिलाड में विरार-भरूच मेमू ट्रेन पटरी से उतरी, करीब पांच घंटे तक ट्रेन सेवाएं प्रभावित रहीं
Mumbai

गुरु पूर्णिमा 2026: मुंबई भर में आध्यात्मिक संगठनों ने प्रवचन, अनुष्ठान और सामुदायिक सेवा की योजना बनाई है

गुरु पूर्णिमा 2026: मुंबई भर में आध्यात्मिक संगठनों ने प्रवचन, अनुष्ठान और सामुदायिक सेवा की योजना बनाई है
Mumbai

मुंबई पुलिस ने चिंचपोकली रीडेवलपमेंट में कथित तौर पर ₹42.96 करोड़ की धोखाधड़ी के मामले में बिल्डर, डायरेक्टर, बैंकों और खरीदारों के खिलाफ मामला दर्ज किया है

मुंबई पुलिस ने चिंचपोकली रीडेवलपमेंट में कथित तौर पर ₹42.96 करोड़ की धोखाधड़ी के मामले में बिल्डर, डायरेक्टर, बैंकों और खरीदारों के खिलाफ मामला दर्ज किया है
Mumbai

मुंबई क्राइम ब्रांच ने ₹3 करोड़ के डिफेंस प्रोजेक्ट धोखाधड़ी मामले में तीसरे आरोपी को गिरफ़्तार किया

मुंबई क्राइम ब्रांच ने ₹3 करोड़ के डिफेंस प्रोजेक्ट धोखाधड़ी मामले में तीसरे आरोपी को गिरफ़्तार किया
Mumbai

मुंबई के भायखला पुलिस स्टेशन की इमारत में आग लगी, 40 मिनट में आग पर काबू पा लिया गया; किसी के घायल होने की खबर नहीं है

मुंबई के भायखला पुलिस स्टेशन की इमारत में आग लगी, 40 मिनट में आग पर काबू पा लिया गया; किसी के घायल होने की खबर नहीं है

Comments

Loading comments...

Related News