BREAKING
FAC News
Back

डायल 112 की सूचना पर डकैती का पर्दाफाश, 11 आरोपी गिरफ्तार

Ravindra Nerkar | | views
डायल 112 की सूचना पर डकैती का पर्दाफाश, 11 आरोपी गिरफ्तार

डायल 112 की तत्परता से 11 आरोपी सलाखों के पीछे, त्र्यंबकेश्वर पुलिस की बड़ी सफलता

नासिक: नासिक ग्रामीण पुलिस का बड़ा एक्शन डायल 112 आपातकालीन सेवा के तहत त्वरित कार्रवाई करते हुए डकैती के एक गंभीर मामले का कुछ ही समय में पर्दाफाश कर 11 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। इस कार्रवाई को त्र्यंबकेश्वर पुलिस स्टेशन की बड़ी सफलता माना जा रहा है।पुलिस के अनुसार, 26 जुलाई 2026 की सुबह करीब 3 बजे त्र्यंबकेश्वर थाना क्षेत्र के तळेगांव शिवार स्थित स्वामी समर्थ केंद्र के पास 10 से 12 अज्ञात बदमाशों ने साइट सुपरवाइजर ज्ञानेश्वर सुळे और अन्य कर्मचारियों को तलवार, कुल्हाड़ी, लोहे की रॉड, कटर और कोयते जैसे घातक हथियारों के बल पर बंधक बना लिया। आरोपियों ने कर्मचारियों को जान से मारने की धमकी देकर उनके मोबाइल फोन, साइट पर मौजूद महिंद्रा ट्रैक्टर तथा विद्युत सब-स्टेशन में उपयोग होने वाले SQMM कंडक्टर वायर के दो ड्रम लूट लिए। लूटे गए सामान की कुल कीमत 11 लाख 11 हजार 50 रुपये बताई गई है। घटना के तुरंत बाद पीड़ित ने डायल 112 पर कॉल कर पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही त्र्यंबकेश्वर पुलिस के अधिकारी और गश्ती दल तत्काल मौके पर पहुंचे तथा सरकारी वाहन से आरोपियों का पीछा करते हुए जाल बिछाकर 11 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

गिरफ्तार 11 आरोपियों के नाम: मनीष मदन सिंह(21) अंबड, नासिक रोशन खंडू पाटील(30) वाडीवरे, इगतपुरी योगेश कुमार सीताराम कुमार(34) अंबड, नासिक गणेश कैलास कातोरे(19) वाडीवरे, इगतपुरी अथर्व संजय सारुक्ते(19) वाडीवरे, इगतपुरी समाधान शिवाजी मालुंजकर(18) वाडीवरे, इगतपुरी पीयूष अंबादास गवते(18) वाडीवरे, इगतपुरी कुणाल शरद चोथे(19) वाडीवरे, इगतपुरी शेखर जीवन अस्वले(18) वाडीवरे, इगतपुरी अजय जीवन चोथे(19) वाडीवरे, इगतपुरी मनोज शांताराम मुर्तडक(20) वाडीवरे, इगतपुरी

गिरफ्तार आरोपियों के कब्जे से लूटा गया महिंद्रा ट्रैक्टर, SQMM कंडक्टर वायर, पांच मोबाइल फोन तथा वारदात में इस्तेमाल किए गए हथियार—लोहे का कटर, कुल्हाड़ी, तलवार, कोयता, पक्कड़ और स्क्रूड्राइवर सहित 6.80 लाख रुपये का सामान बरामद किया गया है।इस मामले में त्र्यंबकेश्वर स्टेशन में गुन्हा क्रमांक 125/2026 के तहत भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 310(2) और 140(3) के अंतर्गत मामला दर्ज किया गया है। सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है, जबकि शेष फरार आरोपियों और बाकी लूटे गए सामान की तलाश जारी है।

नासिक ग्रामीण पुलिस अधीक्षक, अपर पुलिस अधीक्षक तथा संबंधित उपविभागीय पुलिस अधिकारी के मार्गदर्शन में त्र्यंबकेश्वर पुलिस ने डायल 112 प्रणाली के माध्यम से त्वरित और प्रभावी कार्रवाई करते हुए इस गंभीर डकैती का शीघ्र खुलासा किया। पुलिस मामले की आगे की जांच कर रही है।

How did you feel about this news?

Related News

Comments

Loading comments...

Related News