National

देहरादून में नौकरी के नाम पर धोखा — कम उम्र की लड़कियों के साथ मानसिक उत्पीड़न!

• Mon Oct 20 2025 FAC News Desk

देहरादून में नौकरी के नाम पर धोखा — कम उम्र की लड़कियों के साथ मानसिक उत्पीड़न!

फरियाद अली

 

उत्तराखंड देहरादून में इन दिनों नौकरी दिलाने के नाम पर धोखाधड़ी के कई चौंकाने वाले मामले सामने आ रहे हैं। बताया जा रहा है कि कुछ तथाकथित नेटवर्क मार्केटिंग कंपनियां युवतियों को आकर्षक वेतन और अच्छे पद का झांसा देकर बुलाती हैं, लेकिन बाद में उन्हें बंधक बनाकर मानसिक रूप से प्रताड़ित किया जाता है।

 

सूत्रों के अनुसार, इन कंपनियों में युवतियों से जबरन कॉल करवाकर लोगों को नेटवर्क से जोड़ने का काम कराया जाता है। जो लोग नेटवर्क में शामिल हो जाते हैं, उनसे पैसे वसूले जाते हैं। इतना ही नहीं, इन लड़कियों को घर पर संपर्क करने तक की अनुमति नहीं दी जाती।

 

कंपनी में शामिल न होने वालों से ऑनलाइन सामान खरीदने के लिए कहा जाता है, और जैसे ही वे भुगतान कर देते हैं, उन्हें ब्लॉक कर दिया जाता है। कई युवतियों ने बताया कि उन्हें न तो नौकरी दी जाती है, न वेतन, बल्कि धमकियों और दबाव के बीच काम करने को मजबूर किया जाता है।

 

यह पूरा घटनाक्रम मासूम लड़कियों के सम्मान और आत्मसम्मान के खिलाफ है। पीड़ितों ने प्रशासन से न्याय की गुहार लगाई है।

 

 

क्या आपके साथ भी ऐसा धोखा हुआ है?

अगर हाँ, तो तुरंत इसकी जानकारी स्थानीय पुलिस या महिला हेल्पलाइन नंबर 1091 पर दें।

प्रशासन से अपील है कि ऐसी फर्जी कंपनियों पर कठोर कार्रवाई की जाए ताकि कोई और बेटी ऐसे जाल में न फँसे।

Share this story