National

एनसीपी के स्टार प्रचारकों की सूची में एनसीपी नेता हाजी इब्राहिम शेख भाईजान का नाम, संगठन में बढ़ा राजनीतिक कद

• Mon Jan 19 2026 FAC News Desk

एनसीपी के स्टार प्रचारकों की सूची में एनसीपी नेता हाजी इब्राहिम शेख भाईजान का नाम, संगठन में बढ़ा राजनीतिक कद

मुंबई – राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) ने आगामी जिला परिषद एवं पंचायत समिति के सार्वत्रिक चुनावों के मद्देनज़र अपने स्टार प्रचारकों की आधिकारिक सूची जारी कर दी है। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सुनील तटकरे द्वारा महाराष्ट्र राज्य निर्वाचन आयोग को भेजे गए पत्र में जिन प्रमुख नेताओं के नाम शामिल हैं, उनमें एनसीपी नेता महाराष्ट्र एनसीपी के उपाध्यक्ष हाजी इब्राहिम शेख भाईजान का नाम खास तौर पर उल्लेखनीय है।

 

इस सूची में हाजी इब्राहिम शेख भाईजान को स्थान मिलना न केवल उनके सक्रिय जनसंपर्क और संगठनात्मक मजबूती को दर्शाता है, बल्कि यह भी साबित करता है कि पार्टी नेतृत्व को उनके अनुभव, जमीनी पकड़ और चुनावी रणनीति पर पूरा भरोसा है। मुंबई सहित राज्य के कई इलाकों में उन्होंने पार्टी के लिए निरंतर मेहनत की है, जिसका असर जनता के बीच साफ दिखाई देता है।

 

राजनीतिक जानकारों का मानना है कि हाजी इब्राहिम शेख भाईजान की मौजूदगी से एनसीपी के चुनाव प्रचार को नई धार मिलेगी। अल्पसंख्यक समाज के साथ-साथ सभी वर्गों में उनकी मजबूत स्वीकार्यता पार्टी के लिए निर्णायक साबित हो सकती है।

 

एनसीपी कार्यकर्ताओं में इस घोषणा के बाद उत्साह का माहौल है। समर्थकों का कहना है कि हाजी ईब्राहीम शेख भाईजान के नेतृत्व और प्रचार से पार्टी को जमीनी स्तर पर मजबूती मिलेगी और आगामी चुनावों में एनसीपी को स्पष्ट बढ़त हासिल होगी।

Share this story