BREAKING
FAC News
Back

एस. एस. पब्लिक स्कूल में स्वतंत्रता दिवस कार्यक्रम, उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र सम्मानित

Tabish | | views
एस. एस. पब्लिक स्कूल में स्वतंत्रता दिवस कार्यक्रम, उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र सम्मानित

नन्हे-मुन्ने बच्चों ने देशभक्ति कार्यक्रमों से बांधा समां, फाइट अगेंस्ट क्रिमिनल न्यूज़ के संपादक एम. एस. शेख व टीम ने किया सम्मानित


उ. प्र. बहराइच। थाना रानीपुर क्षेत्र स्थित एस. एस. पब्लिक स्कूल में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर देशभक्ति एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। विद्यालय के नन्हे-मुन्ने छात्र-छात्राओं ने उत्साह के साथ विभिन्न प्रस्तुतियां दीं। बच्चों की प्रस्तुतियों ने कार्यक्रम में मौजूद लोगों का मन मोह लिया।


कार्यक्रम में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को फाइट अगेंस्ट क्रिमिनल न्यूज़ के संपादक एम. एस. शेख एवं उनकी टीम की ओर से सम्मानित किया गया। सम्मान समारोह के दौरान बच्चों का उत्साह बढ़ाया गया और उनकी प्रस्तुतियों की सराहना की गई।


कार्यक्रम में विद्यालय संस्थापक मोहम्मद सलीम सिद्दीकी, समाजसेवी मुबारक अली, पत्रकार फरियाद अली, प्रधानाध्यापक मोहम्मद हलीम सहित विद्यालय का पूरा स्टाफ मौजूद रहा। बच्चों ने स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर देशभक्ति गीत, सांस्कृतिक प्रस्तुतियां एवं अन्य कार्यक्रम प्रस्तुत किए।


इस दौरान आनम, नैना मिश्रा, शुभ यादव, अमित मौर्या, अतिशुभ मिश्रा, ममता वर्मा, नैंसी वर्मा, दिव्या मौर्या, दीपा मौर्या, गुड़िया पाल, काव्या सिंह, प्रमोद, अरविंद, शाहिद, अमरजीत, संदीप और आरुषी मिश्रा सहित छात्र-छात्राओं ने कार्यक्रमों में प्रतिभाग किया।


कार्यक्रम के दौरान विद्यालय परिसर में बच्चों में खासा उत्साह देखने को मिला। सम्मानित छात्र-छात्राओं को उपस्थित लोगों ने बेहतर प्रदर्शन के लिए शुभकामनाएं दीं। विद्यालय प्रबंधन ने भी बच्चों की प्रतिभा को प्रोत्साहित करते हुए भविष्य में ऐसे कार्यक्रमों में बढ़-चढ़कर भाग लेने के लिए प्रेरित किया।

एस. एस. पब्लिक स्कूल में स्वतंत्रता दिवस कार्यक्रम, उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र सम्मानितएस. एस. पब्लिक स्कूल में स्वतंत्रता दिवस कार्यक्रम, उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र सम्मानित

How did you feel about this news?

Related News

Comments

Loading comments...

Related News