BREAKING
FAC News
Back

हजारों की भीड़ हाई अलर्ट पर पुलिस और भाईचारे की ऐसी तस्वीर जिसने जीत लिया सबका दिल!

Fariyad Ali | | views
हजारों की भीड़ हाई अलर्ट पर पुलिस और भाईचारे की ऐसी तस्वीर जिसने जीत लिया सबका दिल!

हजारों की भीड़ हाई अलर्ट पर पुलिस और भाईचारे की ऐसी तस्वीर जिसने जीत लिया सबका दिल!


ब्यूरो रिपोर्ट फरियाद अली


बहराइच के थाना रानीपुर क्षेत्र के नयापुरवा से सामने आई भाईचारे, अमन और इंसानियत की शानदार तस्वीर जहां ईद उल अजहा की नमाज़ बड़े ही शांतिपूर्ण और भव्य माहौल में अदा की गई दूर-दूर से पहुंचे हजारों नमाजियों ने एक साथ सजदा कर देश में अमन-चैन और खुशहाली की दुआ मांगी ,



ईदगाह में भारी भीड़ को देखते हुए थाना रानीपुर पुलिस पूरी तरह हाई अलर्ट मोड में नजर आई चप्पे-चप्पे पर पुलिस फोर्स तैनात रही ईदगाह के मुख्य द्वार से लेकर मेले और पार्किंग स्थल तक सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए महिलाओं और बच्चों की सुरक्षा के लिए विशेष पुलिस ड्यूटी लगाई गई थी


थाना प्रभारी हरेंद्र कुमार मिश्रा एक बार फिर अपने “सिंघम स्टाइल” अंदाज को लेकर चर्चा में रहे कई दिनों से लगातार फ्लैग मार्च सोशल मीडिया पर पैनी नजर और हर छोटी-बड़ी गतिविधि पर सख्त निगरानी ताकि कोई भी शरारती तत्व माहौल खराब न कर सके


क्षेत्रीय लोगों का कहना है कि जब से हरेंद्र कुमार मिश्रा ने थाना रानीपुर की कमान संभाली है, तब से हर त्योहार शांति और सौहार्द के साथ संपन्न कराया जा रहा है दिन-रात मेहनत कर कानून व्यवस्था मजबूत बनाए रखने वाले थाना प्रभारी ने एक बार फिर जनता का भरोसा जीत लिया है


ईदगाह परिसर में जगह-जगह पुलिसकर्मी मुस्तैद दिखाई दिए मेले में बच्चों के चेहरों पर खुशी और बुजुर्गों के चेहरों पर सुकून साफ नजर आया नमाज़ खत्म होने के बाद लोगों ने एक-दूसरे को गले लगाकर ईद की मुबारकबाद दी और भाईचारे का संदेश दिया


पूरे कार्यक्रम में इमाम हाफिज नूर आलम और इमाम साबित अली की विशेष भूमिका रही… वहीं ग्राम प्रधान रमजान अली, बफाती, जुनाब अली, साबिर अली सहित कई लोग मौजूद रहे पत्रकार फरियाद अली और उनकी टीम भी पूरे कार्यक्रम में मौजूद रही


अंत में पत्रकार फरियाद अली की ओर से सभी देशवासियों को ईद उल अजहा की दिली मुबारकबाद दी गई और आपसी प्रेम, भाईचारे और सौहार्द बनाए रखने की अपील की गई

How did you feel about this news?

Related News

Comments

Loading comments...

Related News