BREAKING
FAC News
Back

जाली नोट छापने वाला गैंग बेनकाब, 4 शातिर गिरफ्तार — ₹500 के 23 नकली नोट व प्रिंटर बरामद

Shoaib Miyanoor | | views
जाली नोट छापने वाला गैंग बेनकाब, 4 शातिर गिरफ्तार — ₹500 के 23 नकली नोट व प्रिंटर बरामद

जाली नोट छापने वाला गैंग बेनकाब, 4 शातिर गिरफ्तार — ₹500 के 23 नकली नोट व प्रिंटर बरामद

उ. प्र. बहराइच। जनपद में नकली नोटों के जरिए लोगों को ठगने वाले एक संगठित गिरोह का थाना खैरीघाट पुलिस ने भंडाफोड़ करते हुए बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने देर रात कार्रवाई कर चार अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है, जो कलर प्रिंटर की मदद से ₹500 के जाली भारतीय नोट छापकर बाजार में खपा रहे थे। गिरफ्तार आरोपियों के पास से ₹11,500 मूल्य के 23 नकली नोट तथा एक प्रिंटर मशीन बरामद की गई है।

पुलिस अधीक्षक बहराइच श्री विश्वजीत श्रीवास्तव के निर्देशन में अपराध नियंत्रण अभियान के तहत अपर पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) श्री दुर्गा प्रसाद तिवारी व क्षेत्राधिकारी महसी श्री पवन कुमार के पर्यवेक्षण में यह कार्रवाई की गई।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, 03/04 अप्रैल की रात थाना खैरीघाट पुलिस टीम क्षेत्र में गश्त कर रही थी। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि चार व्यक्ति जाली नोट लेकर नानपारा इमामगंज मार्ग से बेहड़ा बाजार की ओर जा रहे हैं। सूचना मिलते ही पुलिस ने सक्रियता दिखाते हुए गुजराती पुरवा मोड़ के पास घेराबंदी कर संदिग्धों को रोक लिया।

पूछताछ और तलाशी के दौरान चारों व्यक्तियों के पास से ₹500 के कुल 23 जाली नोट बरामद हुए। साथ ही एक प्रिंटर मशीन भी मिली, जिससे नकली नोट तैयार किए जाते थे। कड़ाई से पूछताछ में आरोपियों ने स्वीकार किया कि वे कलर प्रिंटर से ₹500 के नकली नोट छापकर दुकानों और बाजारों में असली नोट की तरह चलाते थे। इतना ही नहीं, लोगों को लालच देकर एक असली नोट के बदले तीन गुना जाली नोट देकर ठगी करते थे।

गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान हरिराम लोध (42 वर्ष), अर्जुन (19 वर्ष) निवासी गुलरिहा जगतापुर थाना मोतीपुर, तथा गुरुचरन सिंह उर्फ विजय (44 वर्ष) और सलीम उर्फ सूरज (35 वर्ष) निवासी थाना सिंगाही जनपद लखीमपुर खीरी के रूप में हुई है।

जांच में सामने आया कि आरोपी गुरुचरन सिंह पहले से ही कई आपराधिक मामलों में लिप्त रहा है, जिसमें मारपीट, एससी/एसटी एक्ट, आर्म्स एक्ट और एनडीपीएस एक्ट जैसे गंभीर मामले शामिल हैं।

पुलिस ने चारों के खिलाफ थाना खैरीघाट में मु0अ0सं0 113/2026 धारा 179/181 बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। गिरफ्तारी के बाद सभी आरोपियों को विधिक कार्रवाई पूरी करते हुए न्यायालय भेज दिया गया है।

इस कार्रवाई के बाद क्षेत्र में जाली नोटों के नेटवर्क पर बड़ा प्रहार माना जा रहा है। पुलिस का कहना है कि ऐसे अपराधियों के खिलाफ आगे भी सख्त अभियान जारी रहेगा।

How did you feel about this news?

Related News

Mumbai

मुंबई के मशहूर पूर्णिमा रेस्टोरेंट ने FDA के FSSAI लाइसेंस सस्पेंशन और कामकाज रोकने के नोटिस के खिलाफ बॉम्बे हाई कोर्ट का रुख किया

मुंबई के मशहूर पूर्णिमा रेस्टोरेंट ने FDA के FSSAI लाइसेंस सस्पेंशन और कामकाज रोकने के नोटिस के खिलाफ बॉम्बे हाई कोर्ट का रुख किया
Mumbai

मुंबई क्राइम ब्रांच ने ₹25 लाख की रंगदारी के मामले में गैंगस्टर ज़ुल्फ़िकार बेहलिम और 11 अन्य लोगों को गिरफ़्तार किया

मुंबई क्राइम ब्रांच ने ₹25 लाख की रंगदारी के मामले में गैंगस्टर ज़ुल्फ़िकार बेहलिम और 11 अन्य लोगों को गिरफ़्तार किया
Mumbai

तेज़ रफ़्तार KTM राइडर और पैदल चल रही महिला की सड़क हादसे में मौत

तेज़ रफ़्तार KTM राइडर और पैदल चल रही महिला की सड़क हादसे में मौत
Mumbai

भिलाड में विरार-भरूच मेमू ट्रेन पटरी से उतरी, करीब पांच घंटे तक ट्रेन सेवाएं प्रभावित रहीं

भिलाड में विरार-भरूच मेमू ट्रेन पटरी से उतरी, करीब पांच घंटे तक ट्रेन सेवाएं प्रभावित रहीं
Mumbai

गुरु पूर्णिमा 2026: मुंबई भर में आध्यात्मिक संगठनों ने प्रवचन, अनुष्ठान और सामुदायिक सेवा की योजना बनाई है

गुरु पूर्णिमा 2026: मुंबई भर में आध्यात्मिक संगठनों ने प्रवचन, अनुष्ठान और सामुदायिक सेवा की योजना बनाई है
Mumbai

मुंबई पुलिस ने चिंचपोकली रीडेवलपमेंट में कथित तौर पर ₹42.96 करोड़ की धोखाधड़ी के मामले में बिल्डर, डायरेक्टर, बैंकों और खरीदारों के खिलाफ मामला दर्ज किया है

मुंबई पुलिस ने चिंचपोकली रीडेवलपमेंट में कथित तौर पर ₹42.96 करोड़ की धोखाधड़ी के मामले में बिल्डर, डायरेक्टर, बैंकों और खरीदारों के खिलाफ मामला दर्ज किया है
Mumbai

मुंबई क्राइम ब्रांच ने ₹3 करोड़ के डिफेंस प्रोजेक्ट धोखाधड़ी मामले में तीसरे आरोपी को गिरफ़्तार किया

मुंबई क्राइम ब्रांच ने ₹3 करोड़ के डिफेंस प्रोजेक्ट धोखाधड़ी मामले में तीसरे आरोपी को गिरफ़्तार किया
Mumbai

मुंबई के भायखला पुलिस स्टेशन की इमारत में आग लगी, 40 मिनट में आग पर काबू पा लिया गया; किसी के घायल होने की खबर नहीं है

मुंबई के भायखला पुलिस स्टेशन की इमारत में आग लगी, 40 मिनट में आग पर काबू पा लिया गया; किसी के घायल होने की खबर नहीं है

Comments

Loading comments...

Related News