कांग्रेस को करारा झटका! हाजी इब्राहीम शेख़ भाईजान का NCP (अजीत पवार गुट) में ऐतिहासिक पक्ष प्रवेश कांग्रेस नेताओं को ‘हल्के में लेना’ पड़ा भारी
कांग्रेस को करारा झटका!
हाजी इब्राहीम शेख़ भाईजान का NCP (अजीत पवार गुट) में ऐतिहासिक पक्ष प्रवेश
कांग्रेस नेताओं को ‘हल्के में लेना’ पड़ा भारी

मुंबई: जनसेवा की राजनीति ने आख़िरकार सही मंच चुन लिया है। सामाजिक सरोकारों, संगठनात्मक मजबूती और ज़मीनी संघर्षों से पहचाने जाने वाले हाजी इब्राहीम शेख़ भाईजान ने अपने सैकड़ों सहयोगियों और कार्यकर्ताओं के साथ राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP – अजीत पवार गुट) में विधिवत प्रवेश कर लिया। इस घटनाक्रम से कांग्रेस खेमे में ज़बरदस्त राजनीतिक भूचाल आ गया है।
इस ऐतिहासिक अवसर पर NCP के प्रदेश अध्यक्ष एवं लोकसभा सांसद माननीय सुनील तटकरे जी की गरिमामयी उपस्थिति ने कार्यक्रम को विशेष महत्व प्रदान किया। पार्टी नेतृत्व ने हाजी इब्राहीम शेख़ भाईजान की निष्ठा, जनाधार, संगठन क्षमता और वर्षों की जनसेवा को देखते हुए उन्हें NCP महाराष्ट्र के उपाध्यक्ष पद की महत्वपूर्ण ज़िम्मेदारी सौंपी।
गौरतलब है कि हाजी इब्राहीम शेख़ भाईजान इससे पहले मुंबई कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष, माजी हज कमिटी अध्यक्ष, तथा माजी अल्पसंख्यक कांग्रेस अध्यक्ष जैसे अहम पदों पर रह चुके हैं। कुछ दिन पूर्व उन्हें मुंबई कांग्रेस माइनॉरिटी अध्यक्ष पद से बिना पूर्व सूचना हटाए जाने से वे और उनके सैकड़ों समर्थक गहरी नाराज़गी में थे। स्थानीय कांग्रेस नेतृत्व की इसी अनदेखी और उपेक्षा ने आज कांग्रेस को भारी राजनीतिक नुकसान पहुँचा दिया है।
उनके साथ मुंबई यूथ कांग्रेस के उपाध्यक्ष, यूथ कांग्रेस के माजी बांद्रा पूर्व विधानसभा अध्यक्ष, आगामी चुनाव प्रचार प्रमुख फहीम इब्राहीम शेख़ सहित सैकड़ों पदाधिकारी और कार्यकर्ता भी NCP में शामिल हुए, जिससे इस पक्ष प्रवेश को और भी ऐतिहासिक माना जा रहा है।
राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि यह केवल दल परिवर्तन नहीं, बल्कि क्षेत्रीय राजनीति के समीकरण बदलने वाला निर्णायक मोड़ है। अल्पसंख्यक समाज और ज़मीनी कार्यकर्ताओं में हाजी इब्राहीम शेख़ भाईजान की मज़बूत पकड़ से NCP (अजीत पवार गुट) को नई ऊर्जा और संगठनात्मक मज़बूती मिलने की पूरी संभावना है।
उनके साथ आए अनुशासित, कर्मठ और संघर्षशील कार्यकर्ता बूथ स्तर तक संगठन को सशक्त करेंगे, जिससे आगामी चुनावों में पार्टी को बड़ा लाभ मिलने के संकेत हैं। वहीं कांग्रेस के लिए यह घटनाक्रम बड़ी संगठनात्मक क्षति और गंभीर चेतावनी के रूप में देखा जा रहा है।
क्षेत्रीय राजनीति में बड़े बदलाव के स्पष्ट संकेत
NCP (अजीत पवार गुट) को मिली नई ताक़त
कांग्रेस की मुश्किलें बढ़ीं
आने वाले दिनों में और नेताओं के रुख़ बदलने की अटकलें तेज़
राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी परिवार की ओर से हाजी इब्राहीम शेख़ भाईजान एवं उनके समस्त साथियों का जोरदार स्वागत किया गया और उनके उज्ज्वल राजनीतिक भविष्य तथा जनहित के संघर्ष के लिए शुभकामनाएँ दी गईं।
Share this story