BREAKING
FAC News
Back

केंद्र से सकारात्मक वार्ता के बाद सोनम वांगचुक ने 26 दिन बाद तोड़ा अनशन

Ravindra Nerkar | | views
केंद्र से सकारात्मक वार्ता के बाद सोनम वांगचुक ने 26 दिन बाद तोड़ा अनशन
नई दिल्ली: सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक ने 26 दिनों तक चले अपने अनशन को केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा और प्रधानमंत्री कार्यालय में राज्य मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह से मुलाकात के बाद समाप्त कर दिया।
सोनम वांगचुक 28 जून से सीजेपी के नेतृत्व में चल रहे विरोध प्रदर्शन के समर्थन में अनशन पर थे। गुरूग्राम स्थित मेदांता अस्पताल में हुई बैठक के दौरान दोनों केंद्रीय मंत्रियों ने वांगचुक से उनकी मांगों और स्वास्थ्य को लेकर विस्तार से चर्चा की। इसके बाद वांगचुक ने अपना अनशन समाप्त करने की घोषणा की। अनशन समाप्त करने के बाद सोनम वांगचुक ने कहा कि विभिन्न राजनीतिक दलों के 65 सांसदों ने उनसे व्यक्तिगत रूप से मुलाकात कर या पत्र लिखकर अनशन खत्म करने का आग्रह किया था। उन्होंने कहा कि सांसदों के अनुरोध और सरकार के साथ सकारात्मक संवाद की शुरुआत को देखते हुए उन्होंने यह निर्णय लिया।

How did you feel about this news?

Related News

Comments

Loading comments...

Related News