BREAKING
FAC News
Back

खेल मैदानों के निजीकरण पर सांसद वर्षा गायकवाड़ ने जताई नाराज़गी, स्थानीय समस्याओं को सदन में उठाने का दिया आश्वासन

Tabish | | views
खेल मैदानों के निजीकरण पर सांसद वर्षा गायकवाड़ ने जताई नाराज़गी, स्थानीय समस्याओं को सदन में उठाने का दिया आश्वासन

संवाददाता – पवन पाठक | मुंबई

मुंबई के बांद्रा पश्चिम स्थित फुटबॉल मैदान को बचाने के लिए चल रहे जनआंदोलन के दौरान बांद्रा लोकसभा सांसद वर्षा गायकवाड़ को पत्रकार पवन पाठक ने स्थायी नागरिक होने के नाते जनहित में कुर्ला और चांदिवली विधानसभा क्षेत्र की विभिन्न नागरिक समस्याओं पर विस्तृत चर्चा की गई।

इस दौरान खेल मैदानों के कथित निजीकरण, बिल्डरों एवं व्यापारिक हितों के लिए खुले मैदानों के उपयोग, आरक्षित गार्डनों की स्थिति, पार्किंग व्यवस्था, गटर-नालों की सफाई तथा बढ़ते प्रदूषण जैसे मुद्दे प्रमुखता से उठाए गए।

चर्चा में एल.बी.एस. मार्ग पर लगभग 10 किलोमीटर लंबे फुटपाथ के किनारे लगी करोड़ों रुपये मूल्य की स्टील ग्रिलों की कथित चोरी तथा सड़क सौंदर्यीकरण कार्यों में बृहन्मुंबई महानगरपालिका की उदासीनता का मुद्दा भी सामने रखा गया।

इसके अलावा साकीनाका मेट्रो स्टेशन के नीचे जलभराव, गटर के पानी की निकासी की समस्या तथा इन कार्यों पर करोड़ों रुपये खर्च होने के बावजूद नागरिकों को राहत नहीं मिलने पर भी सांसद का ध्यान आकर्षित किया गया।

सांसद वर्षा गायकवाड़ ने नागरिकों की समस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए आश्वासन दिया कि कुर्ला पश्चिम सहित संबंधित क्षेत्रों में खेल मैदानों की सुरक्षा, मनपा के एल विभाग, उद्यान विभाग तथा मरम्मत विभाग की कथित लापरवाहियों और जनता की समस्याओं को संबंधित अधिकारियों के समक्ष उठाने के साथ-साथ सदन में भी प्रमुखता से रखा जाएगा।

स्थानीय नागरिकों ने उम्मीद जताई कि इन मुद्दों पर शीघ्र प्रभावी कार्रवाई होगी और खेल मैदानों तथा सार्वजनिक सुविधाओं का संरक्षण सुनिश्चित किया जाएगा।

How did you feel about this news?

Related News

Bahraich

मटेरा में चुनावी हलचल तेज, ओवैसी के निर्देश पर दिल्ली से पहुंची AIMIM की सर्वे टीम

मटेरा में चुनावी हलचल तेज, ओवैसी के निर्देश पर दिल्ली से पहुंची AIMIM की सर्वे टीम
Mumbai

मुंबई के मशहूर पूर्णिमा रेस्टोरेंट ने FDA के FSSAI लाइसेंस सस्पेंशन और कामकाज रोकने के नोटिस के खिलाफ बॉम्बे हाई कोर्ट का रुख किया

मुंबई के मशहूर पूर्णिमा रेस्टोरेंट ने FDA के FSSAI लाइसेंस सस्पेंशन और कामकाज रोकने के नोटिस के खिलाफ बॉम्बे हाई कोर्ट का रुख किया
Mumbai

मुंबई क्राइम ब्रांच ने ₹25 लाख की रंगदारी के मामले में गैंगस्टर ज़ुल्फ़िकार बेहलिम और 11 अन्य लोगों को गिरफ़्तार किया

मुंबई क्राइम ब्रांच ने ₹25 लाख की रंगदारी के मामले में गैंगस्टर ज़ुल्फ़िकार बेहलिम और 11 अन्य लोगों को गिरफ़्तार किया
Mumbai

तेज़ रफ़्तार KTM राइडर और पैदल चल रही महिला की सड़क हादसे में मौत

तेज़ रफ़्तार KTM राइडर और पैदल चल रही महिला की सड़क हादसे में मौत
Mumbai

भिलाड में विरार-भरूच मेमू ट्रेन पटरी से उतरी, करीब पांच घंटे तक ट्रेन सेवाएं प्रभावित रहीं

भिलाड में विरार-भरूच मेमू ट्रेन पटरी से उतरी, करीब पांच घंटे तक ट्रेन सेवाएं प्रभावित रहीं
Mumbai

गुरु पूर्णिमा 2026: मुंबई भर में आध्यात्मिक संगठनों ने प्रवचन, अनुष्ठान और सामुदायिक सेवा की योजना बनाई है

गुरु पूर्णिमा 2026: मुंबई भर में आध्यात्मिक संगठनों ने प्रवचन, अनुष्ठान और सामुदायिक सेवा की योजना बनाई है
Bahraich

दिनदहाड़े बीसी संचालक से ₹2.53 लाख की लूट, तमंचे के बल पर नकदी लेकर फरार हुए बदमाश

दिनदहाड़े बीसी संचालक से ₹2.53 लाख की लूट, तमंचे के बल पर नकदी लेकर फरार हुए बदमाश
Nashik

मिलावटी और घटिया खाद्य पदार्थों के खिलाफ नाशिकवासियों की बड़ी पहल, ऑनलाइन पोर्टल पर 124 शिकायतें दर्ज

मिलावटी और घटिया खाद्य पदार्थों के खिलाफ नाशिकवासियों की बड़ी पहल, ऑनलाइन पोर्टल पर 124 शिकायतें दर्ज

Comments

Loading comments...

Related News