National

कोडिन युक्त कफ सिरप की अवैध बिक्री का किया भंडाफोड़, एक अभियुक्त गिरफ्तार

• Tue Dec 02 2025 FAC News Desk

कोडिन युक्त कफ सिरप की अवैध बिक्री का किया भंडाफोड़, एक अभियुक्त गिरफ्तार

संवाददाता फरियाद अली

 

उ प्र बहराइच। रूपईडीहा थाना पुलिस को मादक पदार्थों की तस्करी के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान में बड़ी सफलता मिली है। औषधि निरीक्षक विनय कृष्ण एवं थाना पुलिस की संयुक्त टीम ने छापेमारी कर एक दुकान से कोडिन युक्त कफ सिरप की अवैध खेप बरामद की है। मौके से एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ NDPS एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।

 

घटना 29 नवम्बर की शाम लगभग 5:10 बजे की है। टीम ने पिज्जा खा लो गली, राहुल पैलेस के आगे पतंजलि गली में स्थित नीरज कुमार दीक्षित की दुकान पर कार्रवाई की। तलाशी के दौरान दुकान से ANREX कोडिन युक्त कफ सिरप की 28 शीशियों में से 4 शीशी (100 ml) बरामद हुईं। बरामदगी का कुल वजन 3.885 किलोग्राम पाया गया। यह दवा प्रतिबंधित श्रेणी में आती है और मादक पदार्थ के रूप में दुरुपयोग की जाती है।

 

गिरफ्तार व्यक्ति की पहचान नीरज कुमार दीक्षित पुत्र रामाकान्त दीक्षित निवासी सरैया, थाना ईसानगर, जनपद खीरी, उम्र 32 वर्ष के रूप में हुई है। उसके खिलाफ मु0अ0सं0 342/2025, धारा 8/21 NDPS एक्ट एवं धारा 278 BNS के अंतर्गत मुकदमा दर्ज किया गया। अभि‍युक्त को आवश्यक कार्रवाई के बाद न्यायालय बहराइच भेज दिया गया।

 

इस पूरे अभियान में औषधि निरीक्षक विनय कृष्ण के साथ उपनिरीक्षक शेखर प्रसाद साहनी, आरक्षी संदीप चौहान एवं आरक्षी अभिषेक सिंह शामिल रहे। पुलिस अधीक्षक बहराइच ने टीम की इस कार्रवाई को सराहनीय बताते हुए मादक पदार्थों की तस्करी के विरुद्ध अभियान को और तेज करने के निर्देश दिए हैं।

Share this story