कोलसा मोहल्ला राणावाव हालाई मेमन जमात की जानिब से शानदार सोवेनियर बुक लॉन्चिंग।
कोलसा मोहल्ला राणावाव हालाई मेमन जमात की जानिब से शानदार सोवेनियर बुक लॉन्चिंग।

संवाददाता शोएब म्यानुंर मुंबई
मुंबई के संस्कृति बॅन्कवेट हॉल में तारीख 24 नवंबर 2025 को कोलसा मोहल्ला राणावाव हालाई मेमन जमात की जानिब से सोवेनियर बुक लॉन्चिंग हुई।
प्रोग्राम का आगाज़ अनवर अबाजुमा की कुरान शरीफ की तिलावत से किया गया।
इस मौके पर चिफ गेस्ट वर्ल्ड मेमन ऑर्गेनाइजेशन के ट्रस्टी अहसन गाडावाला, प्रेसिडेंट हसीन अगाड़ी, ऑल इंडिया मेमन जमात फेडरेशन के सेक्रेटरी अब्दुल अजीज भाई मच्छीवाला, वर्ल्ड मेमन ऑर्गेनाइजेशन के मुंबई सीटी चेयरमैन मुदस्सर पटेल, आशीफ भामला, अफजल मलबार वाला, अबु बकर जरीवाला, कोलसा मोहल्ला राणावाव हालाई मेमन जमात के ट्रस्टी अनवर अबाजुमा, अब्दुल सत्तार युसुफ (बाबा भाई) सोपारीवाला, रहेमतुल्ला इस्माइल पटेल, मौजूद रहे।
कोलसा मोहल्ला राणावव मेमन जमात की और से प्रेसिडेंट फरीद अली मोहम्मद जरीवाला (नुरी), वाइस प्रेसिडेंट शफी नियामा, सेक्रेटरी अल्ताफ हुसैन शिवानी, जोइंट सेक्रेटरी नुर मोहम्मद पटेल, जोइंट सेक्रेटरी मोहम्मद अली कादर पटेल, लेडीज़ विंग में शेरबानुं गुल्लर, शबाना कोलसावाला, आबेदा झवेरी, सबीहा कापड़िया, सुमय्या चप्पल वाला, फेमीदा मोतीवाला, समेत कई नामी गिरामी शख्सियात मौजूद रहे।
सभी महेमानों की मौजूदगी में कोलसा मोहल्ला राणावाव हालाई मेमन की जानिब से वाईस प्रेसिडेंट शफी नियामा के कन्वीनर शिप में शानदार सोवेनियर बुक लॉन्च की गई।
चिफ गेस्ट और गेस्ट ऑफ ऑनर को कोलसा मोहल्ला राणावाव हालाई मेमन की जानिब से चीफ गेस्ट एहसन गाड़ावाला, और इब्राहीम हासम कोलसावाला, हसीन अगाड़ी, को डॉक्टरेट की डिग्री मिलने पर मोमेंटो देकर और शोल पहेनाकर पूरजोश इस्तकबाल किया गया।
इस खास मौके पर प्रेसिडेंट फरीद अली मोहम्मद जरीवाला को युके में पुरस्कार मिलने पर जमात की जानिब से मोमेंटो देकर और शोल पहेनाकर विशेष सम्मान से नवाज़ा गया।
वहीं पूर्व प्रेसिडेंट मर्हुम अब्दुल सत्तार मच्छीवाला के 35 से अधिक साल के लिए कोलसा मोहल्ला राणावाव हालाई मेमन जमात के प्रेसिडेंट के तौर पर कामों को अंजाम देने की रोशनी डालते हुए उनकी याद ताज़ा की गई और महेमानों के हाथ से अनोखे अंदाज में उनके फरजन जमात के पूर्व प्रेसिडेंट और ऑल इंडिया मेमन जमात फेडरेशन के सेक्रेटरी अब्दुल अजीज भाई मच्छीवाला को शोल पहेनाकर सम्मान किया गया।
आखरी में जमात के प्रेसिडेंट फरीद जरीवाला ने एक सस्पेंस खोलते हुए सब लोगों को चौंकाया और शफी नियामा के नाम की घोषणा करते हुए प्रोग्राम की पूरजोश कामयाबी को लेकर अनोखे अंदाज में मौजूदा लोगों की तालीयों की गनगनाहट के साथ चिफ गेस्ट अहसन गाड़ावाला, आशीफ भामला के हाथों से वाईस प्रेसिडेंट शफी नियामा को मोमेंटो देकर और शोल पहेनाकर पुरजोश सम्मान किया। और सबका सुख्रीया अदा करते हुए प्रोग्राम को पाए तकमील पहूंचाया।
Share this story