National

ऑल इंडिया मेमन जमात फेडरेशन की 43 एन्यूअल जनरल मिटींग और मेमन कन्वेंशन हुआ संपन्न। आज़ादी के समय मेमन कॉम्युनिटी का सबसे बड़ा योगदान : समीर सिद्दीकी 

• Tue Sep 23 2025 FAC News Desk

ऑल इंडिया मेमन जमात फेडरेशन की 43 एन्यूअल जनरल मिटींग और मेमन कन्वेंशन हुआ संपन्न।

 

आज़ादी के समय मेमन कॉम्युनिटी का सबसे बड़ा योगदान : समीर सिद्दीकी 

 

मेमन कॉम्युनिटी को तलाक मुक्त, गुटखा मुक्त, करेंगे और एड्यूकेशन में बढ़ावा देंगे : इकबाल मेमन ऑफीसर 

 

हर हफ्ते ₹ 100 एक सो रुपए का डोनेशन हर शुक्रवार को बेंक एकाउंट में लोग जमा करेंगे तो करोड़ों रुपए डोनेशन जमा किया जा सकता है, : इकबाल मेमन ऑफिसर 

 

400 से ज्यादा मेमन जमातों के सरवरां मौजूद रहे।

 

देश विदेश के सारहनीय काम करने वाले 13 लोगों को “फख्रे इंसानियत” एवोर्ड से नवाज़ा गया।

संववाददाता शोएब म्यानुंर मुंबई 

 

मुंबई के हज़ हाउस में तारीख 21 सेप्टेंबर 2025 को ऑल इंडिया मेमन जमात फेडरेशन की जानिब से 43 एन्यूअल जनरल मिटींग और मेमन कन्वेंशन सुबह 10.30 बजे से रात 9 बजे तक पूरजोश हुआ

 

प्रोग्राम का आगाज़ ऑल इंडिया मेमन जमात फेडरेशन के प्रेसिडेंट, बॉर्ड मेंमबर, एडवाइजरी बॉर्ड मेंमबर, एन ई सी मेंमबर, देश भर से आए हुए सभी मेमन जमातों के सरवरां के रजिस्ट्रेशन के बाद एंट्री के साथ किया गया बाद में यासीन आशीफ ऑफीसर द्वारा कुरान शरीफ की तिलावत किया गया। और हज़रत सय्यद मोईन मियां के हाथों से प्रोग्राम की इफतेता की गई और दुआ ए खैर किया गया।

 

पुरे प्रोग्राम को निज़ामुद्दीन राईन और एआईएमजेएफ युथ विंग चेयरमैन इमरान फ्रुटवाला ने निज़ामत किया।

 

इस मौके पर कई पोलिटिकल लिडर, ऑल इंडिया मेमन जमात फेडरेशन के प्रेसिडेंट, बॉर्ड मेंमबर, एडवाइजरी बॉर्ड मेंमबर, झोनल सेक्रेटरी, एन ई सी मेंमबर, लेडीज़ विंग, देश भर से आए हुए 400 मेमन जमातों के सरवरां, प्रोग्राम स्पोंसर्स, प्रोफेसनल लोग, हज़ारों की तादाद में मौजूद रहे।

 

सुबह पहेले सेंक्शन में ऑल इंडिया मेमन जमात फेडरेशन की एन्यूअल जनरल मिटींग सुबह 10.30 बजे हुई जिसमें फेडरेशन के जनरल सेक्रेटरी अब्दुल अजीज भाई मच्छीवाला ने सी ई ओ अल्ताफ होली के कॉर्डिनेशन में पुरे साल में फेडरेशन की जानिब से जरुरतमंद लोगों के लिए जो डोनेशन फंड दिया गया जिसमें हाउसींग हेल्प, मेडिकल हेल्प, विधवा हेल्प, एड्यूकेशन हेल्प, राहत फंड, चेरीटी डोनेशन, मदद के लिए दिया गया उसका पुरा रिपोर्ट पेस किया। और आए हुए सभी महेमानों ने अपने अपने तासुरात पेस किए।

 

दोपहर को दुसरे सेंक्शन में मेमन कन्वेंशन हुआ जिसमें हर साल सारहनीय काम करने वाले 10 लोगों को “फख्रे इंसानियत” एवोर्ड से नावाज़ा जाता है लेकिन इस साल 13 लोगों को देश विदेश में सारहनीय काम करने वाले चुनिंदा लोगों को ऑल इंडिया मेमन जमात फेडरेशन कि जानिब से “फख्रे इंसानियत” के एवोर्ड से नवाज़ा गया।

 

बाद में ऑल इंडिया मेमन जमात के बॉर्ड मेंमबर, एन ई सी मेंमबर, स्टाफ, सभी जमातों के रहनुमा मेमन टाईम्स के पेटर्न मेंमबर, स्टाफ के लिए एक लकी ड्रॉ सिस्टम के जरिए जिसके नाम की चिठ्ठी नीकली उ एक पर्सन को उमरा का पेकेज स्पोंसर की जानिब से दिया गया।

 

इकबाल मेमन ऑफीसर ने बताया कि ऑल इंडिया मेमन जमात फेडरेशन की 43 वीं ऑल इंडिया मेमन जमात फेडरेशन की एजीएम और मेमन कन्वेंशन आज हुआ जिसमें हम मेमन कॉम्युनिटी को तलाक मुक्त गुटखा मुक्त समाज बनाना चाहते हैं, आज हम ने ऐसी दस जमातों को सर्टिफिकेट दिया है जिनके शहर में मेमन कॉम्युनिटी में एक भी तलाक नहीं हुई है, एड्यूकेशन में फेडरेशन द्वारा स्कुल, कॉलेज, भी बनवाएंगे और इस कोलेज में मेमन के बच्चे तो होंगे लेकिन उनके साथ मुस्लिम समाज, नोन मुस्लिम समाज के भी बच्चे तालीम हासिल करेंगे ऑल इंडिया मेमन जमात फेडरेशन कीसी भी धर्म का भेदभाव नहीं करती है, दुसरा लिल्लाह फंड ₹ 100 एक सो रुपए का डोनेशन हर शुक्रवार को बेंक एकाउंट में लोग जमा करेंगे तो करोड़ों रुपए डोनेशन जमा किया जा सकता है, ये स्कीम लेकर आए हैं जिस से महिने में आसानी के साथ करोड़ों रुपए जमा कर सकते हैं और उन रुपयों से जरुरतमंद को कारोबार के लिए मदद कर सकते हैं, कॉलेज और स्कुल बनवाए जा सकते हैं। एसे अनेकों काम को ऑल इंडिया मेमन जमात फेडरेशन अंजाम देती है।

Share this story