मानखुर्द में डंपर ने बाइक को रौंदा, 19 वर्षीय कॉलेज छात्र की…………..

मुंबई: एक दुखद हिट-एंड-रन घटना में, 19 वर्षीय कॉलेज छात्र हसन अमीरुल्लाह इदरीसी की मौत हो गई जब एक तेज़ रफ़्तार डम्पर ने उनकी मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी। वह मोटरसाइकिल पर पीछे बैठे थे। यह दुर्घटना 12 जुलाई को सुबह लगभग 6.30 बजे मुंबई के मानखुर्द स्थित टी-जंक्शन पर हुई।
पुलिस के अनुसार, हसन और उनके दोस्त अशरफ अनवर शेख, 20, जो गोवंडी निवासी हैं, कॉलेज की ट्रैकिंग ट्रिप के लिए रायगढ़ किले जा रहे थे।
इस दुर्घटना में मोटरसाइकिल चला रहा अशरफ सड़क पर गिर गया और घायल हो गया। पीछे बैठा हसन डम्पर के पिछले पहिये के नीचे कुचल गया और उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

Loading comments...