National

महिला आरक्षी शशि प्रभा सिंह को आउट ऑफ टर्न प्रमोशन, पुलिस अधीक्षक ने रैंक चिह्न लगाकर दी शुभकामनाएँ

• Thu Oct 02 2025 FAC News Desk

महिला आरक्षी शशि प्रभा सिंह को आउट ऑफ टर्न प्रमोशन, पुलिस अधीक्षक ने रैंक चिह्न लगाकर दी शुभकामनाएँ

संवाददाता फरियाद अली

 

बहराइच, 02 अक्टूबर।

जनपद बहराइच में आज पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा महिला आरक्षी शशि प्रभा सिंह को मुख्य आरक्षी पद पर आउट ऑफ टर्न प्रमोशन दिया गया। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक ने स्वयं उनके कंधे पर रैंक चिह्न लगाकर सम्मानित किया और उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

 

महिला आरक्षी शशि प्रभा सिंह ने अपनी प्रतिभा का परचम राष्ट्रीय स्तर पर लहराया है। गत वर्ष महाराष्ट्र के नागपुर में 26 फरवरी से 02 मार्च तक आयोजित 72वीं अखिल भारतीय नेशनल गेम्स चैंपियनशिप में उन्होंने उत्तर प्रदेश पुलिस टीम से प्रतिभाग करते हुए शानदार प्रदर्शन किया था और कांस्य पदक हासिल कर जनपद ही नहीं बल्कि प्रदेश पुलिस का भी नाम रोशन किया। उनके इस उत्कृष्ट योगदान और उपलब्धि को देखते हुए शासन द्वारा उन्हें आउट ऑफ टर्न प्रमोशन प्रदान किया गया।

 

इस सम्मानजनक अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण श्री दुर्गा प्रसाद तिवारी, क्षेत्राधिकारी पयागपुर श्री राज सिंह, पुलिस उपाधीक्षक श्री नारायण दत्त मिश्रा, प्रतिसार निरीक्षक श्री भुवनेश्वर सिंह सहित बड़ी संख्या में अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।

 

यह उपलब्धि न केवल महिला आरक्षी के परिश्रम और समर्पण का परिणाम है, बल्कि बहराइच पुलिस के लिए भी गर्व का विषय है।

Share this story