BREAKING
FAC News
Back

मिशन गेहूं खरीद का महाअभियान शुरू

Shoaib Miyanoor | | views
मिशन गेहूं खरीद का महाअभियान शुरू

मिशन गेहूं खरीद का महाअभियान शुरू

उत्तर प्रदेश के किसानों के लिए बड़ी राहत भरी खबर है। योगी सरकार ने रबी विपणन वर्ष 2026-27 के लिए ‘मिशन गेहूं खरीद’ का महाअभियान सोमवार से पूरे प्रदेश में शुरू करने का ऐलान कर दिया है। इस बार सरकार ने खरीद लक्ष्य को 30 लाख मीट्रिक टन से बढ़ाकर सीधे 50 लाख मीट्रिक टन कर दिया है, जिससे साफ संकेत है कि अधिक से अधिक किसानों की उपज सीधे सरकारी खरीद में शामिल की जाएगी और उन्हें उचित मूल्य मिलेगा।

सरकार ने इस बार गेहूं खरीद को पूरी तरह किसान-हितैषी और पारदर्शी बनाने पर जोर दिया है। न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) ₹2585 प्रति कुंतल तय किया गया है, जो पिछले साल से ₹160 ज्यादा है। इसके साथ ही किसानों को राहत देने के लिए ₹20 प्रति कुंतल अतिरिक्त बोनस भी दिया जाएगा, जिससे कुल आय में सीधा फायदा होगा। सबसे बड़ी बात यह है कि मुख्यमंत्री ने सख्त निर्देश दिए हैं कि खरीद के 48 घंटे के भीतर भुगतान सीधे डीबीटी के माध्यम से किसानों के बैंक खाते में पहुंच जाए, ताकि उन्हें किसी तरह की देरी या बिचौलियों का सामना न करना पड़े।

प्रदेश में खरीद व्यवस्था को मजबूत बनाने के लिए बड़े स्तर पर तैयारियां की गई हैं। सरकार का लक्ष्य 6500 गेहूं क्रय केंद्र स्थापित करने का है, जिनमें से 3574 केंद्र पहले ही सक्रिय हो चुके हैं। सभी केंद्र सुबह 9 बजे से शाम 6 बजे तक खुले रहेंगे। बढ़ती गर्मी को देखते हुए मुख्यमंत्री ने निर्देश दिए हैं कि हर केंद्र पर किसानों के लिए पीने का पानी, बैठने के लिए छायादार व्यवस्था और अन्य जरूरी सुविधाएं अनिवार्य रूप से उपलब्ध कराई जाएं, ताकि अन्नदाता को किसी तरह की परेशानी न हो।

पूरी खरीद प्रक्रिया को डिजिटल बनाकर सरकार ने बिचौलियों की भूमिका खत्म करने का दावा किया है। किसान अब fcs.up.gov.in पोर्टल या ‘UP KISAN MITRA’ ऐप के जरिए घर बैठे पंजीकरण या नवीनीकरण कर सकते हैं। किसी भी समस्या या शिकायत के समाधान के लिए टोल-फ्री हेल्पलाइन नंबर 1800-180-0150 भी जारी किया गया है।

सरकार की इस योजना को लेकर किसानों में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। अब तक 2.24 लाख से अधिक किसान पंजीकरण करा चुके हैं, जो इस बात का संकेत है कि किसान सरकारी खरीद व्यवस्था पर भरोसा जता रहे हैं और अपनी फसल का सही मूल्य पाने के लिए तैयार हैं।

योगी सरकार का ‘मिशन गेहूं खरीद’ किसानों की आय बढ़ाने और बिचौलियों पर लगाम कसने की दिशा में बड़ा कदम साबित होने जा रहा है। अब देखना होगा कि यह महाअभियान जमीन पर कितना असर दिखाता है और किसानों को कितना सीधा लाभ पहुंचाता है।

How did you feel about this news?

Related News

Mumbai

मुंबई के मशहूर पूर्णिमा रेस्टोरेंट ने FDA के FSSAI लाइसेंस सस्पेंशन और कामकाज रोकने के नोटिस के खिलाफ बॉम्बे हाई कोर्ट का रुख किया

मुंबई के मशहूर पूर्णिमा रेस्टोरेंट ने FDA के FSSAI लाइसेंस सस्पेंशन और कामकाज रोकने के नोटिस के खिलाफ बॉम्बे हाई कोर्ट का रुख किया
Mumbai

मुंबई क्राइम ब्रांच ने ₹25 लाख की रंगदारी के मामले में गैंगस्टर ज़ुल्फ़िकार बेहलिम और 11 अन्य लोगों को गिरफ़्तार किया

मुंबई क्राइम ब्रांच ने ₹25 लाख की रंगदारी के मामले में गैंगस्टर ज़ुल्फ़िकार बेहलिम और 11 अन्य लोगों को गिरफ़्तार किया
Mumbai

तेज़ रफ़्तार KTM राइडर और पैदल चल रही महिला की सड़क हादसे में मौत

तेज़ रफ़्तार KTM राइडर और पैदल चल रही महिला की सड़क हादसे में मौत
Mumbai

भिलाड में विरार-भरूच मेमू ट्रेन पटरी से उतरी, करीब पांच घंटे तक ट्रेन सेवाएं प्रभावित रहीं

भिलाड में विरार-भरूच मेमू ट्रेन पटरी से उतरी, करीब पांच घंटे तक ट्रेन सेवाएं प्रभावित रहीं
Mumbai

गुरु पूर्णिमा 2026: मुंबई भर में आध्यात्मिक संगठनों ने प्रवचन, अनुष्ठान और सामुदायिक सेवा की योजना बनाई है

गुरु पूर्णिमा 2026: मुंबई भर में आध्यात्मिक संगठनों ने प्रवचन, अनुष्ठान और सामुदायिक सेवा की योजना बनाई है
Mumbai

मुंबई पुलिस ने चिंचपोकली रीडेवलपमेंट में कथित तौर पर ₹42.96 करोड़ की धोखाधड़ी के मामले में बिल्डर, डायरेक्टर, बैंकों और खरीदारों के खिलाफ मामला दर्ज किया है

मुंबई पुलिस ने चिंचपोकली रीडेवलपमेंट में कथित तौर पर ₹42.96 करोड़ की धोखाधड़ी के मामले में बिल्डर, डायरेक्टर, बैंकों और खरीदारों के खिलाफ मामला दर्ज किया है
Mumbai

मुंबई क्राइम ब्रांच ने ₹3 करोड़ के डिफेंस प्रोजेक्ट धोखाधड़ी मामले में तीसरे आरोपी को गिरफ़्तार किया

मुंबई क्राइम ब्रांच ने ₹3 करोड़ के डिफेंस प्रोजेक्ट धोखाधड़ी मामले में तीसरे आरोपी को गिरफ़्तार किया
Mumbai

मुंबई के भायखला पुलिस स्टेशन की इमारत में आग लगी, 40 मिनट में आग पर काबू पा लिया गया; किसी के घायल होने की खबर नहीं है

मुंबई के भायखला पुलिस स्टेशन की इमारत में आग लगी, 40 मिनट में आग पर काबू पा लिया गया; किसी के घायल होने की खबर नहीं है

Comments

Loading comments...

Related News