मटेरा विधानसभा में आदमखोर जानवर का आतंक — दो ग्रामीण घायल, सियार की पुष्टि
मटेरा विधानसभा में आदमखोर जानवर का आतंक — दो ग्रामीण घायल, सियार की पुष्टि

संवाददाता फरियाद अली
बहराइच जनपद की मटेरा विधानसभा में आज फिर दहशत का माहौल तब बन गया जब एक आदमखोर वन्य जीव ने अचानक दो ग्रामीणों पर हमला कर दिया।
यह घटना थाना रामगांव क्षेत्र के ग्राम पंचायत टेडिया की है, जहां पर रामकुमार पुत्र परदेशी (उम्र 40 वर्ष) और सुशीला पुत्री गोपाल (उम्र 21 वर्ष) अपने घरों के पास मौजूद थे, तभी अचानक उस जानवर ने दोनों पर हमला बोल दिया।
हमले में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की सूचना मिलते ही ग्रामीणों ने साहस दिखाते हुए वन्य जीव को मार गिराया।
सूचना पर मौके पर पहुंचे वन विभाग के अधिकारियों ने जांच के बाद पुष्टि की कि मारा गया जीव सियार था।
दोनों घायलों को बहराइच मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी है।
ग्राम प्रधान प्रतिनिधि अरविंद सिंह खुद मौके पर मौजूद रहे और घायलों के इलाज की देखरेख कर रहे हैं।
ग्रामीणों में इस घटना को लेकर भारी दहशत का माहौल है, जबकि स्थानीय प्रशासन और वन विभाग की टीम स्थिति पर नजर बनाए हुए है।
Share this story