मुंबई के प्रतिष्ठित मेयर हॉल में आयोजित रेडियो अड्डा बिज़नेस अवार्ड 2025 में मनोरंजन, मीडिया और प्रशासनिक जगत की कई हस्तियों को सम्मानित किया गया।
मुंबई के प्रतिष्ठित मेयर हॉल में आयोजित रेडियो अड्डा बिज़नेस अवार्ड 2025 में मनोरंजन, मीडिया और प्रशासनिक जगत की कई हस्तियों को सम्मानित किया गया।

संवाददाता – शाहिद आलम
अभिनेत्री फलक नाज़, संजीदा कलाकार शक्ति सिंह, लेखन जगत के दुर्गेश सिंह (गुल्लक फेम) और हीरेन्द्र झा (मीडिया के दिग्गज, सेज और दूर से नमस्ते फेम) को विशेष सम्मान मिला। वहीं अभिनेता सांचिता बनर्जी, रुहान सपरू, कोमल शर्मा, अनाया सोनी, सलीम ज़ैदी, विश्वजीत सोनी और एंकर अनुपमा सिंह को भी सम्मानित किया गया। मुंबई कस्टम्स के कमिश्नर डॉ. कुंदन यादव तथा एआईएए की वाइस प्रेसिडेंट रेखा गौर को उनके उल्लेखनीय योगदान के लिए पुरस्कृत किया गया।
इस अवसर पर रेडियो अड्डा के सर्वेसर्वा RJ दिलीप सिंह ने कहा कि “रेडियो और वॉइसिंग इंडस्ट्री को उद्योग जगत से जोड़ना समय की आवश्यकता है। व्यवसाय की सफलता के लिए ‘आवाज़’ एक अनिवार्य तत्व है।”
AI के प्रभाव पर उन्होंने कहा — “कृत्रिम बुद्धिमत्ता ने वॉइसिंग इंडस्ट्री को गति और सुविधा दी है, लेकिन असली भावनाएँ और जुड़ाव केवल मानवीय आवाज़ ही दे सकती है। आने वाला समय AI और इंसानी आवाज़ के सहयोग का युग होगा।
Share this story