National

मुंबई के सांताकृज गोलीबार में सलीम फाउंडेशन ने शानो-शौकत से मनाया ईद-ए-मिलादुन्नबी का जश्न,

• Fri Sep 12 2025 FAC News Desk

मुंबई के सांताकृज गोलीबार में सलीम फाउंडेशन ने
शानो-शौकत से मनाया ईद-ए-मिलादुन्नबी का जश्न,

 

नामचीन हस्तियों का हुआ गर्मजोशी से सत्कार मुंबई- गोलीबार में सलीम फाउंडेशन की जानिब से ईद-ए-मिलादुन्नबी (सल्लल्लाहु अलैहि वसल्लम) का जश्न बड़े ही अदब व एहतेराम और शानो-शौकत के साथ मनाया गया।इस मुबारक मौके पर पूरे इलाके में रौनक और नूरानी माहौल देखने को मिला। कुरआन की तिलावत, नात-ओ-कलाम और दुरूद-ओ-सलाम की महफ़िलों ने समां बाँध दिया।फाउंडेशन की ओर से अकीदतमंदों में बिस्कुट, जूस और तोहफ़े तकसीम किए गए और मोहब्बत, भाईचारे व इंसानियत का पैग़ाम दिया गया। छोटे-बड़े हर शख्स ने इस मौके को ख़ुशी और इख़लास के साथ मनाया।नेताओं और रहनुमाओं के पैग़ाममुंबई कांग्रेस कमेटी माइनॉरिटी विभाग के अध्यक्ष हाजी इब्राहिम शेख भाईजान ने कहा –”ईद-ए-मिलादुन्नबी (सल्लल्लाहु अलैहि वसल्लम) हमें मोहब्बत, भाईचारा और इंसानियत का सबक देता है। आज जरूरत है कि हम अपनी ज़िंदगी को सुन्नत के मुताबिक ढालें और समाज में अमन-ओ-एकता की फिज़ा कायम करें।”वरिष्ठ कांग्रेस नेता और माइनॉरिटी विभाग के सीनियर उपाध्यक्ष हाजी कय्युम तांबोली ने कहा कि हमें आप (सल्लल्लाहु अलैहि वसल्लम) के नूरानी अख़लाक से सबक लेना चाहिए और अपनी ज़िंदगी उसी पर अमल करते हुए गुज़ारनी चाहिए।मंच से शामिल अन्य मेहमानों ने भी रसूलुल्लाह (सल्लल्लाहु अलैहि वसल्लम) की सीरत पर रोशनी डालते हुए कहा कि उनका पैग़ाम पूरी इंसानियत के लिए है।सत्कार और शिरकतसलीम फाउंडेशन की जानिब से कई प्रमुख हस्तियों का शाल और गुलदस्ता देकर सत्कार किया गया। इनमें –बांद्रा विधानसभा के लोकप्रिय विधायक वरुण सरदेसाई, पूर्व विधायक जिशान सिद्दीकी, निर्मलनगर पुलिस स्टेशन के सीनियर रमेश वाघ, बिट ऑफिसर भोयर, मुंबई माइनॉरिटी कांग्रेस अध्यक्ष हाजी इब्राहिम शेख भाईजान, वरिष्ठ कांग्रेसी नेता हाजी कय्युम तांबोली, यूथ कांग्रेस नेता फहीम इब्राहिम शेख, समाजसेवी गुलफाम खान, तारीक खान, अखिल चित्रे, हरी शास्त्री, वरिष्ठ पत्रकार एडिटर जफर सिद्दीकी समेत अनेक नामचीन शख्सियतें शामिल थीं।इसके अलावा डॉ. जावेद भाई, आरिफ, विजय अभिनय, विजय भाटिया, एडवोकेट खालिद शेख, इरशाद काजी, हाजी अब्दुल रफीक, रॉयल ग्रुप अध्यक्ष अब्दुल फहीम शेख, उपाध्यक्ष जमील कुरैशी, अकबर गफ्फार, आमिर शेख, समीर भाई, मोईन शेख, आसिफ गुच्छी, उस्मान खान लाला, पप्पू खान, फिरोज कुरैशी, शकील खान, रसूल बागबान, हुसैन इनामदार, इमरान शेख समेत समाज और सियासत से जुड़ी बड़ी हस्तियां मौजूद रहीं।जश्न का माहौलमहफ़िल में नौजवान, बच्चे, बुजुर्ग और खवातीन की बड़ी तादाद शरीक हुई। पूरे इलाके में “मरहबा या रसूलुल्लाह (सल्लल्लाहु अलैहि वसल्लम)” की सदाएं गूंजती रहीं और फिज़ा नूरानी माहौल से सराबोर रही।कार्यक्रम का समापन सामूहिक दुआओं और मुल्क की सलामती व खुशहाली की दुआ के साथ किया गया।

Share this story