BREAKING
FAC News
Back

मुंबई: खुद को सरकारी अधिकारी बताकर लोगों को ठगने वाला फर्जी अफसर गिरफ्तार

Tabish | | views
मुंबई: खुद को सरकारी अधिकारी बताकर लोगों को ठगने वाला फर्जी अफसर गिरफ्तार

मुंबई पुलिस की अपराध शाखा (क्राइम ब्रांच) ने खुद को महाराष्ट्र सरकार का वरिष्ठ अधिकारी बताकर लोगों को धोखा देने वाले एक शातिर ठग को गिरफ्तार किया है। आरोपी अपनी पहचान उपयुक्त (Deputy Commissioner) स्तर के सरकारी अधिकारी के रूप में बताता था और दावा करता था कि वह महाराष्ट्र शासन के मंत्रालय में कार्यरत है।

पुलिस के अनुसार, 45 वर्षीय आरोपी सरकारी अधिकारियों की तरह लाल-नीली बीकन लाइट (Beacon Light) लगी होंडा सिटी कार में घूमता था और लोगों पर रौब जमाकर उन्हें गुमराह करता था। गुप्त सूचना के आधार पर क्राइम ब्रांच की टीम ने 23 जून 2026 को मालाड (पूर्व) के दत्त मंदिर रोड स्थित एक होटल के पास उसे हिरासत में लिया।

तलाशी के दौरान आरोपी के पास से विभिन्न सरकारी विभागों के फर्जी पहचान पत्र, नियुक्ति पत्र, अधिकृत पत्र (Authorization Letters), सरकारी लेटरहेड, 'Govt. of India' लिखे स्टिकर, राजमुद्रा सहित कई नकली सरकारी दस्तावेज बरामद किए गए।

इस मामले में डिंडोशी पुलिस स्टेशन में भारतीय न्याय संहिता (BNS) की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस यह जांच कर रही है कि आरोपी ने अब तक कितने लोगों को अपना शिकार बनाया और उसके साथ इस गिरोह में अन्य लोग भी शामिल हैं या नहीं। मामले की आगे की जांच मुंबई क्राइम ब्रांच की यूनिट-3 कर रही है।

How did you feel about this news?

Related News

Bahraich

मटेरा में चुनावी हलचल तेज, ओवैसी के निर्देश पर दिल्ली से पहुंची AIMIM की सर्वे टीम

मटेरा में चुनावी हलचल तेज, ओवैसी के निर्देश पर दिल्ली से पहुंची AIMIM की सर्वे टीम
Mumbai

मुंबई के मशहूर पूर्णिमा रेस्टोरेंट ने FDA के FSSAI लाइसेंस सस्पेंशन और कामकाज रोकने के नोटिस के खिलाफ बॉम्बे हाई कोर्ट का रुख किया

मुंबई के मशहूर पूर्णिमा रेस्टोरेंट ने FDA के FSSAI लाइसेंस सस्पेंशन और कामकाज रोकने के नोटिस के खिलाफ बॉम्बे हाई कोर्ट का रुख किया
Mumbai

मुंबई क्राइम ब्रांच ने ₹25 लाख की रंगदारी के मामले में गैंगस्टर ज़ुल्फ़िकार बेहलिम और 11 अन्य लोगों को गिरफ़्तार किया

मुंबई क्राइम ब्रांच ने ₹25 लाख की रंगदारी के मामले में गैंगस्टर ज़ुल्फ़िकार बेहलिम और 11 अन्य लोगों को गिरफ़्तार किया
Mumbai

तेज़ रफ़्तार KTM राइडर और पैदल चल रही महिला की सड़क हादसे में मौत

तेज़ रफ़्तार KTM राइडर और पैदल चल रही महिला की सड़क हादसे में मौत
Mumbai

भिलाड में विरार-भरूच मेमू ट्रेन पटरी से उतरी, करीब पांच घंटे तक ट्रेन सेवाएं प्रभावित रहीं

भिलाड में विरार-भरूच मेमू ट्रेन पटरी से उतरी, करीब पांच घंटे तक ट्रेन सेवाएं प्रभावित रहीं
Mumbai

गुरु पूर्णिमा 2026: मुंबई भर में आध्यात्मिक संगठनों ने प्रवचन, अनुष्ठान और सामुदायिक सेवा की योजना बनाई है

गुरु पूर्णिमा 2026: मुंबई भर में आध्यात्मिक संगठनों ने प्रवचन, अनुष्ठान और सामुदायिक सेवा की योजना बनाई है
Bahraich

दिनदहाड़े बीसी संचालक से ₹2.53 लाख की लूट, तमंचे के बल पर नकदी लेकर फरार हुए बदमाश

दिनदहाड़े बीसी संचालक से ₹2.53 लाख की लूट, तमंचे के बल पर नकदी लेकर फरार हुए बदमाश
Nashik

मिलावटी और घटिया खाद्य पदार्थों के खिलाफ नाशिकवासियों की बड़ी पहल, ऑनलाइन पोर्टल पर 124 शिकायतें दर्ज

मिलावटी और घटिया खाद्य पदार्थों के खिलाफ नाशिकवासियों की बड़ी पहल, ऑनलाइन पोर्टल पर 124 शिकायतें दर्ज

Comments

Loading comments...

Related News