National

मुंबई में महिला के साथ छेड़छाड़,आरोपी गिरफ्तार

• Wed Nov 12 2025 FAC News Desk

मुंबई में महिला के साथ छेड़छाड़,आरोपी गिरफ्तार

संवाददाता शोएब म्यानुंर मुंबई

 

मुंबई के बोरीवली इलाके में एक चौंकाने वाली घटना घटी, काम पर जा रही महिला को सुनसान जगह में अकेले पाकर आरोपी ने लड़की को पकड़ा और जबरदस्ती करने की कोशिश की।

 

महिला ने पुलिस को बताया कि आरोपी ने उसे रोका और उसे पुल के नीचे एक सुनसान जगह पर खींचकर ले गया और अश्लील हरकतें करने की कोशिश की, खुद को बचाने की कोशिश में, घबराई हुई महिला ने अपने सोने के आभूषण और मोबाइल फोन आरोपी को सौंप दिए, जिसके बाद वह किसी तरह बच निकली और महिला शिकायत दर्ज करने बोरीवली पुलिस स्टेशन पहुँची।

 

पुलिस ने मामले को गंभीरता से लिया और अज्ञात शख़्स के खिलाफ मामला दर्ज किया, मामला दर्ज होने के बाद, पुलिस ने आरोपी को पकड़ने के लिए विशेष टीम का गठन किया और डिटेक्शन यूनिट को आरोपी का पता लगाने का काम सौंपा, रात भर की तलाशी के बाद कुछ ही घंटों में आरोपी को पकड़ लिया और उसे बोरीवली पुलिस के हवाले कर दिया।

 

पुलिस ने महिला का सामान भी बरामद कर लिया है, जिसमें उसके कान के झुमके, सोने की अंगूठी, मोबाइल फोन और हेडफोन शामिल हैं।

 

आरोपी की पहचान संजय राजपूत के रूप में हुई है, पुलिस ने बताया कि वह होटल में बर्तन धोकर और सड़कों पर झाड़ू लगाकर अपनी जिंदगी चलाता है।

Share this story