BREAKING
FAC News
Back

मुंबई मनपा के/पश्चिम विभाग में मलाईदार प्रभाग को लेकर लॉबिंग की चर्चा तेज

Tabish | | views
मुंबई मनपा के/पश्चिम विभाग में मलाईदार प्रभाग को लेकर लॉबिंग की चर्चा तेज

मुंबई महानगरपालिका के/पश्चिम विभाग के अंतर्गत आने वाले इमारत व कारखाना विभाग में एक बार फिर मलाईदार प्रभागों की नियुक्तियों को लेकर चर्चाओं का बाजार गर्म हो गया है। सूत्रों के अनुसार, विभाग में स्थायी पदनिर्देशित अधिकारी की नियुक्ति के बाद प्रभारी D.O. एवं सहायक अभियंता अजय भोंडवे कथित रूप से विभाग क्रमांक 59, 60 और 63 जैसे महत्वपूर्ण एवं आकर्षक प्रभाग हासिल करने के लिए वरिष्ठ अधिकारियों के स्तर पर जोरदार लॉबिंग करते दिखाई दे रहे हैं।

सूत्रों का दावा है कि अजय भोंडवे यह कहते फिर रहे हैं कि उन्होंने दुय्यम अभियंता एवं प्रभारी सहायक अभियंता आदित्य पाटील से मलाईदार विभाग हटवाकर अपने पसंदीदा अधिकारी पवन कुलकर्णी की नियुक्ति करवाई थी और अब जल्द ही उनकी स्वयं की नियुक्ति प्रभाग क्रमांक 59, 60 और 63 में सहायक अभियंता के रूप में होने वाली है।

इस पूरे मामले को लेकर विभाग के अंदर भ्रष्टाचार और प्रभावशाली लॉबिंग की चर्चाएं तेज हो गई हैं। नागरिकों और कर्मचारियों के बीच यह मांग उठ रही है कि पूरे प्रकरण की निष्पक्ष एवं गहन जांच की जाए तथा अजय भोंडवे को कथित मलाईदार विभाग न देकर किसी अन्य वार्ड में नियुक्त किया जाए। साथ ही उनके कार्यक्षेत्र पर विशेष निगरानी रखने की भी मांग की जा रही है।

वहीं विभाग के अन्य अधिकारी राजकुमार जालना और आशिष तांबाळे के बारे में भी चर्चा है कि वे लंबे समय से एक ही वार्ड में कार्यरत हैं और उन्हें अब तक अन्य विभागों में स्थानांतरण क्यों नहीं दिया गया, इस पर भी सवाल उठाए जा रहे हैं।

अब देखना यह होगा कि मनपा प्रशासन इस पूरे मामले को कितनी गंभीरता से लेता है और क्या वास्तव में विभागीय स्तर पर पारदर्शिता लाने के लिए कोई ठोस कदम उठाए जाते हैं।

How did you feel about this news?

Related News

Mumbai

मुंबई के मशहूर पूर्णिमा रेस्टोरेंट ने FDA के FSSAI लाइसेंस सस्पेंशन और कामकाज रोकने के नोटिस के खिलाफ बॉम्बे हाई कोर्ट का रुख किया

मुंबई के मशहूर पूर्णिमा रेस्टोरेंट ने FDA के FSSAI लाइसेंस सस्पेंशन और कामकाज रोकने के नोटिस के खिलाफ बॉम्बे हाई कोर्ट का रुख किया
Mumbai

मुंबई क्राइम ब्रांच ने ₹25 लाख की रंगदारी के मामले में गैंगस्टर ज़ुल्फ़िकार बेहलिम और 11 अन्य लोगों को गिरफ़्तार किया

मुंबई क्राइम ब्रांच ने ₹25 लाख की रंगदारी के मामले में गैंगस्टर ज़ुल्फ़िकार बेहलिम और 11 अन्य लोगों को गिरफ़्तार किया
Mumbai

तेज़ रफ़्तार KTM राइडर और पैदल चल रही महिला की सड़क हादसे में मौत

तेज़ रफ़्तार KTM राइडर और पैदल चल रही महिला की सड़क हादसे में मौत
Mumbai

भिलाड में विरार-भरूच मेमू ट्रेन पटरी से उतरी, करीब पांच घंटे तक ट्रेन सेवाएं प्रभावित रहीं

भिलाड में विरार-भरूच मेमू ट्रेन पटरी से उतरी, करीब पांच घंटे तक ट्रेन सेवाएं प्रभावित रहीं
Mumbai

गुरु पूर्णिमा 2026: मुंबई भर में आध्यात्मिक संगठनों ने प्रवचन, अनुष्ठान और सामुदायिक सेवा की योजना बनाई है

गुरु पूर्णिमा 2026: मुंबई भर में आध्यात्मिक संगठनों ने प्रवचन, अनुष्ठान और सामुदायिक सेवा की योजना बनाई है
Mumbai

मुंबई पुलिस ने चिंचपोकली रीडेवलपमेंट में कथित तौर पर ₹42.96 करोड़ की धोखाधड़ी के मामले में बिल्डर, डायरेक्टर, बैंकों और खरीदारों के खिलाफ मामला दर्ज किया है

मुंबई पुलिस ने चिंचपोकली रीडेवलपमेंट में कथित तौर पर ₹42.96 करोड़ की धोखाधड़ी के मामले में बिल्डर, डायरेक्टर, बैंकों और खरीदारों के खिलाफ मामला दर्ज किया है
Mumbai

मुंबई क्राइम ब्रांच ने ₹3 करोड़ के डिफेंस प्रोजेक्ट धोखाधड़ी मामले में तीसरे आरोपी को गिरफ़्तार किया

मुंबई क्राइम ब्रांच ने ₹3 करोड़ के डिफेंस प्रोजेक्ट धोखाधड़ी मामले में तीसरे आरोपी को गिरफ़्तार किया
Mumbai

मुंबई के भायखला पुलिस स्टेशन की इमारत में आग लगी, 40 मिनट में आग पर काबू पा लिया गया; किसी के घायल होने की खबर नहीं है

मुंबई के भायखला पुलिस स्टेशन की इमारत में आग लगी, 40 मिनट में आग पर काबू पा लिया गया; किसी के घायल होने की खबर नहीं है

Comments

Loading comments...

Related News