मुंबई पुलिस ने गुमशुदा मासूम कार्तिक को सकुशल ढूँढ निकाला
मुंबई पुलिस ने गुमशुदा मासूम कार्तिक को सकुशल ढूँढ निकाला

आतिश तिवारी
मुंबई | 31 अगस्त 2025 को शाम लगभग 4:30 बजे 10 वर्षीय मासूम कार्तिक दिलीप कामत, जो बोलने में असमर्थ है, खेलने के लिए घर से बाहर गया था। लेकिन रास्ता भटक जाने के कारण वह घर वापस नहीं लौटा। परिजनों ने घबराकर वर्सोवा पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई।
शिकायत मिलते ही वर्सोवा पुलिस तत्काल सक्रिय हुई। तकनीकी साधनों और सीसीटीवी फुटेज की मदद से गहन खोजबीन शुरू की गई। पुलिस टीम ने अथक प्रयासों के बाद कार्तिक को सकुशल ढूँढ निकाला और उसे उसके परिजनों के सुपुर्द कर दिया।
यह सराहनीय कार्य वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक दिपशिखा वारे मैडम के मार्गदर्शन में पुलिस निरीक्षक थेटे, पुलिस निरीक्षक दाभोलकर, पुलिस उपनिरीक्षक निकम, पुलिस हवलदार पवार तथा पुलिस शिपाई इनामदार की संयुक्त टीम ने अंजाम दिया।
मुंबई पुलिस की इस मानवीय संवेदनशीलता और तत्परता की हर ओर प्रशंसा हो रही है। गुमशुदा मासूम को सकुशल वापस पाकर परिवार की आँखों में खुशी के आँसू छलक पड़े और पूरे क्षेत्र में राहत और संतोष का वातावरण बन गया।
Share this story