BREAKING
FAC News
Back

मुंबईवासियों के लिए महत्वपूर्ण जनहित सूचना

Tabish | | views
मुंबईवासियों के लिए महत्वपूर्ण जनहित सूचना

मुंबई में बारिश ने पकड़ी रफ्तार, नागरिक रहें सतर्क..........


मुंबई में इस समय लगातार तेज बारिश हो रही है। मौसम विभाग द्वारा भी भारी से अत्यधिक भारी वर्षा की संभावना जताई गई है। ऐसे में सभी नागरिकों से अपील है कि बिना अत्यंत आवश्यक काम के घर से बाहर निकलने से बचें और सुरक्षित स्थान पर ही रहें।

अभिभावकों से विशेष अनुरोध है कि छोटे बच्चों को अनावश्यक रूप से घर से बाहर न जाने दें। यदि बाहर निकलना जरूरी हो तो जलभराव वाले क्षेत्रों, खुले मैनहोल, नालों और तेज बहाव वाले पानी से दूर रहें।

वाहन चालक विशेष सावधानी बरतें। पानी से भरी सड़कों पर गड्ढों का अंदाजा लगाना मुश्किल होता है, इसलिए धीमी गति से वाहन चलाएं। पुराने पेड़ों, बिजली के खंभों और कमजोर दीवारों के पास वाहन खड़ा करने या रुकने से बचें, क्योंकि तेज बारिश और हवा के कारण हादसे हो सकते हैं।

मुंबई के कई इलाकों में जलभराव की स्थिति बन सकती है, जिससे यातायात प्रभावित होने की संभावना है। नागरिक प्रशासन और मौसम विभाग द्वारा जारी निर्देशों का पालन करें तथा अफवाहों पर ध्यान न दें।

आपकी एक छोटी-सी सावधानी आपके और आपके परिवार की सुरक्षा सुनिश्चित कर सकती है। सुरक्षित रहें, सतर्क रहें।

How did you feel about this news?

Related News

Comments

Loading comments...

Related News