BREAKING
FAC News
Back

नीट रिपीटर्स के लिए वरदान साबित हो रहा हिमालय फाउंडेशन, 6 वर्षों में 87 विद्यार्थियों को दिलाया एमबीबीएस में दाख़िला

Tabish | | views
नीट रिपीटर्स के लिए वरदान साबित हो रहा हिमालय फाउंडेशन, 6 वर्षों में 87 विद्यार्थियों को दिलाया एमबीबीएस में दाख़िला

प्रतिभाशाली एवं आर्थिक रूप से कमज़ोर विद्यार्थियों के ख़्वाबों को ताबीर दे रहा हिमालय फाउंडेशन, सदर जनाब नुरूल हुदा सिद्दीकी साहब के दूरअंदेशी और ख़ुलूस भरे नेतृत्व की हर ओर सराहना



जोगेश्वरी :- मुंबई के जोगेश्वरी में तालीम और समाजी ख़िदमत के मैदान में अपनी अलग पहचान बना चुकी सामाजिक संस्था हिमालय फाउंडेशन आज नीट (NEET) रिपीटर्स तथा प्रतिभाशाली एवं आर्थिक रूप से कमज़ोर विद्यार्थियों के लिए किसी रहमत और उम्मीद की नई किरण से कम साबित नहीं हो रही है। संस्था ने महज़ छह वर्षों में 87 विद्यार्थियों को एमबीबीएस में दाख़िला दिलाकर यह साबित कर दिया है कि अगर रहनुमाई सच्ची, नीयत पाक और मक़सद ख़ालिस हो, तो हर मुश्किल आसान हो जाती है।

हिमालय फाउंडेशन के सदर, जनाब नुरूल हुदा सिद्दीकी साहब के दूरअंदेश नेतृत्व, तालीम के प्रति गहरी वाबस्तगी और इंसानियत की ख़िदमत के जज़्बे की समाज के हर तबक़े में भरपूर सराहना की जा रही है। उनकी क़ियादत में फाउंडेशन ने ऐसे अनेक होनहार तलबा के ख़्वाबों को ताबीर दी है, जो मुफ़लिसी और आर्थिक तंगी की वजह से डॉक्टर बनने का सपना अधूरा समझ चुके थे। आज वही विद्यार्थी मुल्क के प्रतिष्ठित मेडिकल कॉलेजों में दाख़िला लेकर अपने वालिदैन, उस्तादों और समाज का नाम रोशन कर रहे हैं।

हिमालय फाउंडेशन सिर्फ़ तालीमी रहनुमाई तक महदूद नहीं है, बल्कि विद्यार्थियों को काउंसलिंग, करियर प्लानिंग, मोटिवेशन, ज़ेहनी हौसला-अफ़ज़ाई और हर मुमकिन मदद भी मुहैया कराता है। यही वजह है कि यह संस्था आज भरोसे, कामयाबी और बेहतरीन तालीमी ख़िदमात की पहचान बन चुकी है।

हाल ही में आयोजित सम्मान समारोह में मुंबई के पूर्व पालक मंत्री एवं विधायक जनाब असलम शेख बतौर मुख्य अतिथि मौजूद रहे। उन्होंने हिमालय फाउंडेशन की ख़िदमात को क़ाबिल-ए-तारीफ़ बताते हुए कहा कि तालीम के ज़रिए समाज में सकारात्मक तब्दीली लाने का यह मिशन वाक़ई मिसाली है। उन्होंने ख़ास तौर पर जनाब नुरूल हुदा सिद्दीकी साहब और उनकी पूरी टीम की दिल खोलकर सराहना करते हुए कहा कि ऐसे इदारे और ऐसे लोग मुल्क की नई नस्ल के मुस्तक़बिल को रोशन कर रहे हैं।

समारोह में एमबीबीएस में दाख़िला हासिल करने वाले विद्यार्थियों का इस्तक़बाल और सम्मान किया गया। मौजूद वालिदैन, उस्तादों और गणमान्य शख़्सियतों ने हिमालय फाउंडेशन की तालीमी और समाजी ख़िदमात को एक मिसाली पहल क़रार दिया।


मुबारकबादी

पैग़ाम

बुलंद देश के एडिटर जनाब जफ़र सिद्दीकी, शिक्षिका कौसर जफ़र सिद्दीकी तथा बुलंद देश परिवार की जानिब से हिमालय फाउंडेशन के सदर जनाब नुरूल हुदा सिद्दीकी साहब और उनकी पूरी ख़िदमतगार टीम को इस शानदार कामयाबी पर दिली मुबारकबाद पेश की गई।

अपने मुबारकबादी पैग़ाम में उन्होंने कहा:

"आपकी तालीमी और इंसानी ख़िदमात बिला-शुब्हा क़ाबिल-ए- सताईश हैं। आपने जिन होनहार और आर्थिक रूप से कमज़ोर बच्चों के ख़्वाबों को ताबीर दी है, वह पूरी क़ौम के लिए फ़ख़्र और उम्मीद का सबब है। अल्लाह तआला आपकी हर नेक कोशिश को अपनी बारगाह में क़ुबूल फ़रमाए, आपकी ख़िदमत में बेशुमार बरकत अता फ़रमाए, आपको और आपकी पूरी टीम को सेहत-ओ-

आफ़ियत, लंबी उम्र, इज़्ज़त, कामयाबी और इस्तिक़ामत नसीब फ़रमाए। दुआ है कि हिमालय फाउंडेशन आने वाले दिनों में हज़ारों विद्यार्थियों के मुस्तक़बिल को रोशन करता रहे और तालीम की दुनिया में यूँ ही नई-नई बुलंदियाँ हासिल करता रहे। आमीन।"

How did you feel about this news?

Related News

Comments

Loading comments...

Related News