BREAKING
FAC News
Back

नेपाल से तस्करी कर लाई जा रही 18 ग्राम स्मैक के साथ अभियुक्त गिरफ्तार, न्यायिक हिरासत में भेजा गया

Tabish | | views
नेपाल से तस्करी कर लाई जा रही 18 ग्राम स्मैक के साथ अभियुक्त गिरफ्तार, न्यायिक हिरासत में भेजा गया

फाइट अगेंस्ट क्रिमिनल : ब्यूरो फरियाद अली

बहराइच। जनपद में मादक पदार्थों के विरुद्ध चलाए जा रहे सघन अभियान के तहत पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस अधीक्षक श्री विश्वजीत श्रीवास्तव के सख्त निर्देशों के क्रम में अपराध एवं अपराधियों पर प्रभावी नियंत्रण हेतु चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत अपर पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) श्री दुर्गा प्रसाद तिवारी एवं क्षेत्राधिकारी मिहींपुरवा श्री प्रद्युमन सिंह के कुशल निर्देशन में थाना स्तर पर सक्रिय कार्रवाई की गई।

इसी क्रम में थाना प्रभारी अजय प्रताप यादव के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम ने दिनांक 29 अप्रैल 2026 को थाना क्षेत्र में संदिग्ध गतिविधियों पर निगरानी रखते हुए पिलर संख्या 665 बलईगांव के पास एक संदिग्ध व्यक्ति को धर दबोचा। तलाशी के दौरान उसके पास से 18 ग्राम अवैध स्मैक बरामद हुई, जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत लाखों रुपये बताई जा रही है।

गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान टेक बहादुर नेपाली पुत्र शेर बहादुर नेपाली, निवासी वार्ड नंबर 4, गांव पालिका बैजनाथ, थाना कोहलपुर, जिला बांके, राष्ट्र नेपाल (उम्र करीब 28 वर्ष) के रूप में हुई है। पूछताछ में अभियुक्त द्वारा सीमा पार से स्मैक लाकर भारत में सप्लाई करने की बात सामने आ रही है, जिससे पुलिस अब इस नेटवर्क की गहराई से जांच में जुट गई है।

इस संबंध में थाना स्थानीय पर मुकदमा संख्या 0160/26 धारा 8/21 एनडीपीएस एक्ट के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया है। आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी करते हुए अभियुक्त को न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

गिरफ्तारी करने वाली टीम में थाना प्रभारी अजय प्रताप यादव, उपनिरीक्षक अनिल यादव, हेड कांस्टेबल विक्रांत बालियान तथा एसएसबी बल के जवान शामिल रहे। पुलिस अधीक्षक ने टीम की सराहना करते हुए स्पष्ट किया कि जनपद में नशे के कारोबार को किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और ऐसे अपराधियों के खिलाफ कठोरतम कार्रवाई जारी रहेगी।

How did you feel about this news?

Related News

Mumbai

मुंबई के मशहूर पूर्णिमा रेस्टोरेंट ने FDA के FSSAI लाइसेंस सस्पेंशन और कामकाज रोकने के नोटिस के खिलाफ बॉम्बे हाई कोर्ट का रुख किया

मुंबई के मशहूर पूर्णिमा रेस्टोरेंट ने FDA के FSSAI लाइसेंस सस्पेंशन और कामकाज रोकने के नोटिस के खिलाफ बॉम्बे हाई कोर्ट का रुख किया
Mumbai

मुंबई क्राइम ब्रांच ने ₹25 लाख की रंगदारी के मामले में गैंगस्टर ज़ुल्फ़िकार बेहलिम और 11 अन्य लोगों को गिरफ़्तार किया

मुंबई क्राइम ब्रांच ने ₹25 लाख की रंगदारी के मामले में गैंगस्टर ज़ुल्फ़िकार बेहलिम और 11 अन्य लोगों को गिरफ़्तार किया
Mumbai

तेज़ रफ़्तार KTM राइडर और पैदल चल रही महिला की सड़क हादसे में मौत

तेज़ रफ़्तार KTM राइडर और पैदल चल रही महिला की सड़क हादसे में मौत
Mumbai

भिलाड में विरार-भरूच मेमू ट्रेन पटरी से उतरी, करीब पांच घंटे तक ट्रेन सेवाएं प्रभावित रहीं

भिलाड में विरार-भरूच मेमू ट्रेन पटरी से उतरी, करीब पांच घंटे तक ट्रेन सेवाएं प्रभावित रहीं
Mumbai

गुरु पूर्णिमा 2026: मुंबई भर में आध्यात्मिक संगठनों ने प्रवचन, अनुष्ठान और सामुदायिक सेवा की योजना बनाई है

गुरु पूर्णिमा 2026: मुंबई भर में आध्यात्मिक संगठनों ने प्रवचन, अनुष्ठान और सामुदायिक सेवा की योजना बनाई है
Mumbai

मुंबई पुलिस ने चिंचपोकली रीडेवलपमेंट में कथित तौर पर ₹42.96 करोड़ की धोखाधड़ी के मामले में बिल्डर, डायरेक्टर, बैंकों और खरीदारों के खिलाफ मामला दर्ज किया है

मुंबई पुलिस ने चिंचपोकली रीडेवलपमेंट में कथित तौर पर ₹42.96 करोड़ की धोखाधड़ी के मामले में बिल्डर, डायरेक्टर, बैंकों और खरीदारों के खिलाफ मामला दर्ज किया है
Mumbai

मुंबई क्राइम ब्रांच ने ₹3 करोड़ के डिफेंस प्रोजेक्ट धोखाधड़ी मामले में तीसरे आरोपी को गिरफ़्तार किया

मुंबई क्राइम ब्रांच ने ₹3 करोड़ के डिफेंस प्रोजेक्ट धोखाधड़ी मामले में तीसरे आरोपी को गिरफ़्तार किया
Mumbai

मुंबई के भायखला पुलिस स्टेशन की इमारत में आग लगी, 40 मिनट में आग पर काबू पा लिया गया; किसी के घायल होने की खबर नहीं है

मुंबई के भायखला पुलिस स्टेशन की इमारत में आग लगी, 40 मिनट में आग पर काबू पा लिया गया; किसी के घायल होने की खबर नहीं है

Comments

Loading comments...

Related News