नशा उन्मूलन को लेकर अबू आसिम आज़मी ने निकाली रैली..
मुंबई मानखुर्द शिवाजी नगर विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत बढ़ते नशा के खिलाफ, अबू आसिम आज़मी ने रैली निकाली।
प्राप्त जानकारी के अनुसार शिवाजी नगर इलाके में बढ़ते नशा को लेकर, विधायक ने चिंता जताई है और नशा उन्मूलन का उन्होंने संकल्प लेते हुए अपनी पार्टी के पदाधिकारी, कार्यकर्ताओं,स्थानीय रहवासियों, तथा स्कूली बच्चों का सहयोग लेते हुए, अपनी मौजूदगी में नशे के खिलाफ विशाल रैली निकाली।
हम आपको बता दें की, विधानसभा चुनाव पूर्व, विरोधी पार्टियों के द्वारा लगातार नशा का मुद्दा उठाया जा रहा था,हालांकि चुनाव के दौरान विधायक जी ने यहां तक कहा कि, विपक्षी दलों को नशा के अलावा कोई मुद्दा नहीं है। लेकिन क्षेत्र में नशे के कारण लगातार हो रही हत्याओं ने उन्हें झकझोर दिया। उन्होंने विधानसभा सत्र में भी शिवाजी नगर का इलाका नशा का हब बन चुका है उसे स्वीकार करते हुए नशे का मुद्दा उठाया।
इस रैली की शुरुआत रफीक नगर के नियाज़ अहमद हॉस्पिटल तथा इसका समापन पुराना बस डिपो में हुआ।
देखना यह होगा, कि महाराष्ट्र प्रदेश समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष, व मानखुर्द शिवाजी नगर के विधायक, अबू आसिम आज़मी बढ़ते नशा पर लगाम लगाने में कामयाब हो पाते हैं या नहीं।

Loading comments...