National

पालघर में कांग्रेस की ओर से “वोट चोरी” के खिलाफ हस्ताक्षर अभियान।

• Tue Aug 26 2025 FAC News Desk

पालघर में कांग्रेस की ओर से “वोट चोरी” के खिलाफ हस्ताक्षर अभियान।

पालघर (संवाददाता) :लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी द्वारा शुरू किए गए “वोट चोरी विरोधी आंदोलन” तथा महाराष्ट्र प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष हर्षवर्धन सपकाळ और जिलाध्यक्ष प्रफुल पाटील के मार्गदर्शन में पालघर तालुका कांग्रेस की ओर से हस्ताक्षर अभियान आयोजित किया गया।यह अभियान तालुका कांग्रेस अध्यक्ष राजेश अधिकारी के नेतृत्व में सोमवार को सुबह 10:30 से दोपहर 12 बजे तक पालघर रेलवे स्टेशन के सामने चलाया गया। अभियान की शुरुआत राजेश अधिकारी ने खुद बैनर पर हस्ताक्षर कर की।इस अवसर पर उपस्थित नागरिकों और कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए तालुका अध्यक्ष राजेश अधिकारी ने कहा कि “राहुल गांधी द्वारा शुरू किया गया यह आंदोलन अब हर गांव और कस्बे तक पहुंचाया जाएगा।भारतीय संविधान द्वारा दिए गए मताधिकार को कुचलकर मतों की चोरी करने वाली यह सरकार अवैध है।श्री अधिकारी ने कहा कि संविधान ने जो ‘एक व्यक्ति एक मत’ का अधिकार दिया है, उसे भाजपा सरकार छीनने का दुष्कर्म कर रही है इसलिए न्याय मिलने तक यह संघर्ष जारी रहेगा।”

इस हस्ताक्षर अभियान में कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ-साथ आम नागरिकों ने भी उत्साहपूर्वक भाग लेकर अपने हस्ताक्षर किये। इस.दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने “वोट चोर, गद्दी छोड़” जैसे नारे लगाये।इस आंदोलन में शहर कांग्रेस अध्यक्ष मनोहर दांडेकर, नरोत्तम पाटील, किरण पाटील, रोशन पाटील, आसिफ मेमन, मनोज दांडेकर, मनोज पाटील, शैला प्रसाद, सलीम पटेल समेत बड़ी संख्या में पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Share this story