पॉक्सो एक्ट के मुकदमे में अभियुक्त गिरफ्तार
पॉक्सो एक्ट के मुकदमे में अभियुक्त गिरफ्तार

संवाददाता – फरीयाद अली
जनपद बहराइच पुलिस ने अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत एक बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस अधीक्षक महोदय बहराइच के निर्देश पर थाना हरदी की टीम ने 27.09.2025 को अभियुक्त नरेंद्र पुत्र होली निवासी फतेहपुरवा थाना हरदी जनपद बहराइच को गिरफ्तार किया।
पुलिस द्वारा दर्ज मुकदमा अपराध संख्या 235/2025 धारा-70(2), 352, 351(3), बीपीएसएस एवं 3/4(2) पॉक्सो एक्ट से संबंधित है। अभियुक्त को थाना क्षेत्र के भगवानपुर से 300 मीटर आगे किसान मार्ग रोड पर हिरासत में लिया गया। नियमानुसार विधिक कार्रवाई करते हुए अभियुक्त को माननीय न्यायालय ख्वाजा पेश किया गया।
गिरफ्तारी में थाना हरदी पुलिस टीम की सक्रिय भूमिका रही। टीम में उ0नि0 गंगा यादव, उ0नि0 राजेश सिंह, हे0का0 राजेंद्र तथा का0 त्रिभुवन शामिल रहे। पुलिस की तत्परता से एक वांछित अभियुक्त को पकड़ने में सफलता मिली है।
बहराइच पुलिस द्वारा लगातार चलाए जा रहे वारंट/वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी अभियान से अपराधियों में हड़कंप मचा हुआ है। थाना हरदी की टीम की इस कार्रवाई से स्थानीय लोगों में पुलिस पर भरोसा और मजबूत हुआ है।
Share this story