प्रेम प्रसंग बना मौत का कारण — युवक की नृशंस हत्या का पुलिस ने किया खुलासा, 4 अभियुक्त गिरफ्तार
प्रेम प्रसंग बना मौत का कारण — युवक की नृशंस हत्या का पुलिस ने किया खुलासा, 4 अभियुक्त गिरफ्तार

फरियाद अली उ प्र बहराइच
बहराइच पुलिस ने किया बड़ा खुलाशा सुभम सिंह हत्याकांड पर चार आरोपी हुए गिरफ्तार
बहराइच जनपद के थाना रानीपुर क्षेत्र में हुई युवक की हत्या के सनसनीखेज मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुलिस ने प्रेम प्रसंग से जुड़े इस मामले में 4 अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया है, जिनमें एक युवती भी शामिल है।
थाना रानीपुर, स्वॉट और सर्विलांस टीम की संयुक्त कार्रवाई में यह सफलता हाथ लगी। पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में और अपर पुलिस अधीक्षक नगर रामानंद कुशवाहा एवं क्षेत्राधिकारी पयागपुर राज सिंह के नेतृत्व में यह कार्रवाई की गई।
घटना का विवरण
21 अक्टूबर को वादी रवि प्रताप सिंह ने सूचना दी थी कि उनके बेटे शुभम सिंह की हत्या कर शव को खेत में फेंक दिया गया है। जांच में सामने आया कि शुभम का प्रेम प्रसंग मैना वर्मा नाम की युवती से था, जिसकी शादी उमेश वर्मा से तय थी। शुभम इस विवाह का विरोध कर रहा था। इसी रंजिश में अभियुक्त अजय वर्मा, उमेश वर्मा और अजय कनौजिया ने मिलकर 20 अक्टूबर की रात दीपावली के मौके पर शराब पिलाकर शुभम की हत्या कर दी और सबूत मिटाने के लिए उसका मोबाइल तोड़कर तालाब में फेंक दिया।
पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर अजय वर्मा, उमेश वर्मा और अजय कनौजिया को 22 अक्टूबर को गिरफ्तार किया, जबकि मैना वर्मा को 23 अक्टूबर को गोबरहा से दबोच लिया गया।
अभियुक्तों की निशानदेही पर पुलिस ने आलाकत्ल पत्थर का टुकड़ा (खून लगा), मृतक का मोबाइल कवर, एक मोटरसाइकिल और तीन एंड्रॉयड मोबाइल बरामद किए हैं।
गिरफ्तार अभियुक्त —
1️⃣ अजय वर्मा उर्फ ओमकार उर्फ दद्दन
2️⃣ उमेश वर्मा
3️⃣ अजय कुमार कनौजिया
4️⃣ मैना वर्मा
सभी अभियुक्तों के खिलाफ मुकदमा अपराध संख्या 190/2025 धारा 103(1), 238, 61(2) बी.एन.एस. में कार्यवाही की गई है।
पुलिस की यह कार्रवाई अपराधियों के हौसले पस्त करने वाली है और यह संदेश देती है कि किसी भी अपराधी को कानून से बचने नहीं दिया जाएगा।
Share this story