BREAKING
FAC News
Back

पुणे में शान-ओ-शौकत और पुरजोश माहौल में मनाया गया मशहूर समाजसेवी हाजी कय्युम तांबोली साहब का यौमे-पैदाइश

Tabish | | views
पुणे में शान-ओ-शौकत और पुरजोश माहौल में मनाया गया मशहूर समाजसेवी हाजी कय्युम तांबोली साहब का यौमे-पैदाइश

मशहूर उद्योगपति हाजी नजीर तांबोली साहब की जानिब से शानदार तक़रीब का एहतमाम,

सैकड़ों मुअज्जिज़ शख्सियात ने की शिरकत

पुणे: समाजी खिदमात, इंसानियत और अवामी भलाई के लिए अपनी अलग पहचान रखने वाले मशहूर समाजसेवी और मक़बूल शख्सियत हाजी कय्युम तांबोली साहब का यौमे-पैदाइश पुणे में बेहद शान-ओ-शौकत और पुरजोश माहौल में मनाया गया। इस ख़ास मौके पर पुणे के नामवर उद्योगपति एवं समाजसेवी हाजी नजीर तांबोली साहब की जानिब से एक शानदार और पुरवक़ार तक़रीब का एहतमाम किया गया, जिसमें समाज, कारोबार, तालीम और फलाही खिदमात से जुड़ी कई मुअज्जिज़ और नामचीन शख्सियात ने शिरकत की।

इस गरिमामयी तक़रीब में प्रमुख रूप से हाजी नजीर तांबोली, पुणा ट्रैवल्स के मालिक एवं बिल्डर मुनीर तांबोली, पुणा ट्रैवल्स के मालिक एवं बिल्डर रज्जाक तांबोली, मोहसीन तांबोली, वसीम तांबोली, गफ्फार तांबोली, लतीफ तांबोली, बशीर तांबोली, समीर तांबोली, आर्किटेक्ट निसार तांबोली, निज़ाम तांबोली, एडिटर जफर सिद्दीकी, तारीक खान, हुसैन तांबोली और जुनैद तांबोली समेत कई मुअज्जिज़ हस्तियाँ मौजूद रहीं।

तक़रीब में मौजूद मेहमानों, अज़ीज़-ओ-अक़ारिब और शुभचिंतकों ने हाजी कय्युम तांबोली साहब को यौमे-पैदाइश की दिली मुबारकबाद पेश करते हुए उनकी बेहतर सेहत, दराज़ी-ए-उम्र, कामयाबी और खुशहाली के लिए ख़ास दुआएँ कीं।

इस मौक़े पर हाजी नजीर तांबोली साहब ने हाजी कय्युम तांबोली साहब की शालपोशी कर उन्हें गुलदस्ता पेश किया और बड़े ही पुरखुलूस अंदाज़ में उनका इस्तक़बाल व शानदार सत्कार किया। इस दिलकश लम्हे पर मौजूद लोगों ने तालियों की गड़गड़ाहट के साथ अपनी मुहब्बत और ख़ुशी का इज़हार किया।

तक़रीब के दौरान मुख़्तलिफ़ वक्ताओं ने हाजी कय्युम तांबोली साहब की समाजी, फलाही और इंसानी खिदमात को ख़िराज-ए-तहसीन पेश करते हुए कहा कि उन्होंने हमेशा अवाम की बेहतरी, समाजी यकजहती और ज़रूरतमंदों की मदद को अपनी ज़िंदगी का मिशन बनाया है। उनकी बे-लौस खिदमात नई नस्ल के लिए मशाल-ए-राह हैं और समाज के लिए एक रोशन मिसाल हैं।

पूरी तक़रीब में ख़ुशी, मुहब्बत और अपनाइयत का खुशनुमा माहौल देखने को मिला। सैकड़ों मुअज्जिज़ नागरिकों, कारोबारियों, समाजसेवकों, दोस्तों और चाहने वालों ने शिरकत कर हाजी कय्युम तांबोली साहब को मुबारकबाद पेश की और उनके लिए अपनी नेक तमन्नाओं और दुआओं का इज़हार किया।

कार्यक्रम का इख़्तिताम सामूहिक दुआ के साथ हुआ, जिसमें हाजी कय्युम तांबोली साहब की सेहत, तरक़्क़ी, कामयाबी और समाजी खिदमात के इस सफ़र के और भी बुलंद मुक़ामात तक पहुँचने की दुआ की गई।

हाजी नजीर तांबोली और तांबोली गृप की जानिब से भी हाजी कय्युम तांबोली साहब को यौमे-पैदाइश की दिली मुबारकबाद और नेक ख़्वाहिशात। अल्लाह तआला उन्हें सेहत, सलामती, दराज़ी-ए-उम्र और अवाम की खिदमत की और अधिक तौफ़ीक़ अता फरमाए। आमीन।

How did you feel about this news?

Related News

Pune

जानिए कैसे 'चोर-चोर' की एक आवाज़ ने पुणे ग्रामीण पुलिस को छह सदस्यों वाले अंतर-राज्यीय डकैती गिरोह का पर्दाफ़ाश करने में मदद की

जानिए कैसे 'चोर-चोर' की एक आवाज़ ने पुणे ग्रामीण पुलिस को छह सदस्यों वाले अंतर-राज्यीय डकैती गिरोह का पर्दाफ़ाश करने में मदद की
Bahraich

मटेरा में चुनावी हलचल तेज, ओवैसी के निर्देश पर दिल्ली से पहुंची AIMIM की सर्वे टीम

मटेरा में चुनावी हलचल तेज, ओवैसी के निर्देश पर दिल्ली से पहुंची AIMIM की सर्वे टीम
Mumbai

मुंबई के मशहूर पूर्णिमा रेस्टोरेंट ने FDA के FSSAI लाइसेंस सस्पेंशन और कामकाज रोकने के नोटिस के खिलाफ बॉम्बे हाई कोर्ट का रुख किया

मुंबई के मशहूर पूर्णिमा रेस्टोरेंट ने FDA के FSSAI लाइसेंस सस्पेंशन और कामकाज रोकने के नोटिस के खिलाफ बॉम्बे हाई कोर्ट का रुख किया
Mumbai

मुंबई क्राइम ब्रांच ने ₹25 लाख की रंगदारी के मामले में गैंगस्टर ज़ुल्फ़िकार बेहलिम और 11 अन्य लोगों को गिरफ़्तार किया

मुंबई क्राइम ब्रांच ने ₹25 लाख की रंगदारी के मामले में गैंगस्टर ज़ुल्फ़िकार बेहलिम और 11 अन्य लोगों को गिरफ़्तार किया
Mumbai

तेज़ रफ़्तार KTM राइडर और पैदल चल रही महिला की सड़क हादसे में मौत

तेज़ रफ़्तार KTM राइडर और पैदल चल रही महिला की सड़क हादसे में मौत
Mumbai

भिलाड में विरार-भरूच मेमू ट्रेन पटरी से उतरी, करीब पांच घंटे तक ट्रेन सेवाएं प्रभावित रहीं

भिलाड में विरार-भरूच मेमू ट्रेन पटरी से उतरी, करीब पांच घंटे तक ट्रेन सेवाएं प्रभावित रहीं
Mumbai

गुरु पूर्णिमा 2026: मुंबई भर में आध्यात्मिक संगठनों ने प्रवचन, अनुष्ठान और सामुदायिक सेवा की योजना बनाई है

गुरु पूर्णिमा 2026: मुंबई भर में आध्यात्मिक संगठनों ने प्रवचन, अनुष्ठान और सामुदायिक सेवा की योजना बनाई है
Bahraich

दिनदहाड़े बीसी संचालक से ₹2.53 लाख की लूट, तमंचे के बल पर नकदी लेकर फरार हुए बदमाश

दिनदहाड़े बीसी संचालक से ₹2.53 लाख की लूट, तमंचे के बल पर नकदी लेकर फरार हुए बदमाश

Comments

Loading comments...

Related News