


मोदी सरकार के 11 साल
> पिछले 11 सालों में क्रांति का दौर देश में हमने देखा है : अमीत साटम
संववाददाता शोएब म्यानुंर मुंबई
मुंबई के अंधेरी स्टेशन पर तारीख 16 जून 2025 को भारतीय जनता पार्टी, उत्तर पश्चिम जिल्हा मुंबई के अध्यक्ष ज्ञानमूर्ति शर्मा और महामंत्री विट्ठल बंदेरी के नेतृत्व में आमदार अमीत साटम की उपस्थिति में मोदी सरकार के 11 साल पुरे होने पर एक भव्य प्रदर्शनी और प्रेस कॉन्फ्रेंस हुई।
इस मौके पर भारतीय जनता पार्टी, उत्तर पश्चिम जिल्हा की तरफ़ से रेल्वे कर्मचारीयों को नोट बुक वितरण किया गया।
मुंबई महामंत्री अंधेरी पश्चिम विधानसभा क्षेत्र के आमदार अमीत साटम ने मिडिया से बात करते हुए बताया कि आज मोदीजी के प्रधानमंत्री पद को 11 साल पुरे हो चुके हैं जिसके चलते यह कार्यक्रम रखा गया है। आज देश आगे बढ़ रहा है। देश में डेवलपमेंट किया जा रहा है अधिकतम रेलवे स्टेशनों पर स्व चलीत सिड़ीयां लगाई गई है। देश के अधिकतम शहेरों में मेट्रो ट्रेन, की सुविधा बढ़ाई गई है, 15 औगस्ट 2014 में नरेंन्द्र मोदी जी ने स्वच्छ भारत का पैगाम दिया था और देश को एक डिजिटल देश बनाया है। 2014 में भारत दुनिया की पांचवीं इकोनोमिक में था आज दुनिया की चौथी अर्थव्यवस्था हमारा भारत बन गया है। आज भारत का तिरंगा चांद पर भी लेहरा रहा है। भारत अब पहेले जैसा नहीं रहा बदलते भारत के साथ साथ भारत के सैनिक भी मजबूत हो गए हैं अगर पाकिस्तान हो यां आतंकवादी हमला हो भारत की सैना उनके घर में घुसकर उनको मारना जानती है जिस तरहसे ऑपरेशन सिंदूर कामयाब हुआ है वैसे ही देश हर किसम की चुनौतियों का जवाब देना जानता है। पिछले 11 सालों में क्रांति का दौर देश में हमने देखा है।

Loading comments...