राजकोट के अरविंद सिंगाड़ा को 3 घंटे के भीतर ढूंढा नालासोपारा पोलिस ने
राजकोट के अरविंद सिंगाड़ा को 3 घंटे के भीतर ढूंढा नालासोपारा पोलिस ने

राजकोट के रहिवासी अरविंद सिंगाड़ा अपने परिवार के साथ बुधवार के दिन मुंबई आए थे, वह अपने परिवार के साथ विरार में रिश्तेदार के यहां रुके हुए थे, अरविंद गुजरात राजकोट के रहिवासी है उन्हें गुजराती के अलावा दूसरी भाषा बोलने नहीं आती साथ कभी मोबाइल नहीं रखते एवं
साथ में कभी पॉकेट भी नहीं रखते है।
शुक्रवार शाम को अरविंद अपने परिवार के साथ दूसरे रिश्तेदार (भांजा )के यहा मिलने गए थे, रात को विरार लौटते वक्त देर होने के कारण परिवार के सदस्य रिक्शा से विरार जाने निकले पर रिक्शा खोजने में कही आगे पीछे हो गए, परिवार जन के अनुसार दूसरी रिक्शा में होगे कही आगे पीछे पर सारे परिवार के सदस्य विरार पहुंच गए पर अरविंद नहीं आए तब नालासोपारा में रिश्तेदार से संपर्क कर पूछा तो वहां भी नहीं थे
परिवार जन सब चिंता में व्यतीत सारी जगह रात से ही ढूंढने लगे, रेलवे पोलिस, लोकल पोलिस को भी अवगत कराया,अगले दिन रिश्तेदार नालासोपारा पोलिस स्टेशन पहुंचे और वहां विस्तार में जानकारी दी,
महिला API जरिया बागवान, महिला सिपाई मोनिका दामल, पोलिस सिपाही पवन सिंग ठाकुर ओर नालासोपारा पोलिस पथक ने तुरंत कंप्लेंट नोध कर लापता परिसर में खोज शुरू कर दी,CCTV ओर सूत्रों की जानकारी की मदद से २घंटों के भीतर API जरीना बागवान की टीम ने अरविंद को खोज निकाला
ओर परिवार जानो को सुख रूप सुप्रुत कर दिया,
नालासोपारा पोलिस के सराहनीय कार्य की प्रशंसा कर परिवार जानो ने आभार व्यक्त किया।
Share this story