National

रानीपुर में 21 वर्षीय युवक की हत्या से मचा हड़कंप — कॉल बना मौत का कारण, शव रखकर ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन!

• Wed Oct 22 2025 FAC News Desk

रानीपुर में 21 वर्षीय युवक की हत्या से मचा हड़कंप — कॉल बना मौत का कारण, शव रखकर ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन!

फरियाद अली उ प्र

 

जनपद बहराइच के थाना रानीपुर क्षेत्र ग्राम पंचायत ताजपुर त्रिवेदीपुरवा में आज रात एक दिल दहला देने वाली और दंडनीय वारदात सामने आई है। गांव के निवासी रवि प्रताप सिंह उर्फ पुनर के बेटे शुभम सिंह (उम्र 21 वर्ष) की निर्मम हत्या कर दी गई।

 

बताया जा रहा है कि 20 अक्टूबर की रात शुभम को एक फोन कॉल आया, जिसके बाद वह घर से बाहर चला गया। परिजनों को लगा कि दीपावली के मौके पर वह किसी दोस्त के पास गया होगा, लेकिन जब रातभर वह घर नहीं लौटा तो परिवार चिंतित हो उठा। सुबह उसका शव घर से करीब 150 मीटर की दूरी पर मिला, जिससे पूरे गांव में मातम छा गया।

 

घटना की सूचना मिलते ही थाना प्रभारी रानीपुर संतोष अवस्थी, थाना प्रभारी हुजूरपुर और क्षेत्राधिकारी पयागपुर मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचायतनामा की कार्रवाई पूरी की और पोस्टमार्टम हेतु भेजा।

 

लेकिन इसके बाद गांव में आक्रोश फूट पड़ा। परिजन और ग्रामीणों ने शुभम का शव थाना रानीपुर के सामने रखकर सड़क जाम कर दिया। ग्रामीणों का कहना है कि यदि पुलिस समय पर कार्रवाई करती, तो आज यह घटना नहीं होती। ग्रामीणों ने पुलिस पर लापरवाही और अपराधियों को संरक्षण देने का आरोप लगाया।

 

थाना प्रभारी संतोष अवस्थी और क्षेत्राधिकारी पयागपुर ने मौके पर पहुंचकर ग्रामीणों को समझाने का प्रयास किया और सख्त कार्रवाई का आश्वासन दिया, जिसके बाद ग्रामीण शांत हुए।

 

अपर पुलिस अधीक्षक नगर श्री रामानन्द कुशवाहा ने कहा —

 

> “घटना बेहद गंभीर है। एसआईटी टीम गठित कर दी गई है, सर्विलांस व क्राइम ब्रांच की मदद ली जा रही है। हत्यारों को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।”

 

 

 

इस दर्दनाक हत्या ने पूरे इलाके को हिला दिया है। गांव में शोक और आक्रोश दोनों का माहौल है। लोग एक ही सवाल पूछ रहे हैं —

आखिर वो कॉल किसका था, जिसने शुभम को मौत के रास्ते पर भेज दिया?

Share this story