BREAKING
FAC News
Back

रानीपुर थाना पर एसपी का औचक निरीक्षण, व्यवस्था सुधार के सख्त निर्देश

Shoaib Miyanoor | | views
रानीपुर थाना पर एसपी का औचक निरीक्षण, व्यवस्था सुधार के सख्त निर्देश

रानीपुर थाना पर एसपी का औचक निरीक्षण, व्यवस्था सुधार के सख्त निर्देश

उ प्र बहराइच। जनपद में कानून-व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से विश्वजीत श्रीवास्तव (पुलिस अधीक्षक) ने गुरुवार को थाना रानीपुर का औचक निरीक्षण कर पुलिस महकमे में हड़कंप मचा दिया। निरीक्षण के दौरान महिला हेल्पडेस्क पर लंबित प्रार्थना पत्रों की गहन समीक्षा करते हुए सभी शिकायतों को तत्काल रजिस्टर में दर्ज कर विधिसम्मत निस्तारण करने के निर्देश दिए गए, साथ ही प्रत्येक मामले में थाना प्रभारी द्वारा स्वयं फरियादियों से फीडबैक लेने की सख्त हिदायत दी गई। एसपी ने साफ कहा कि थाने पर आने वाले प्रत्येक व्यक्ति के साथ सम्मानजनक व्यवहार सुनिश्चित किया जाए और उन्हें बैठने, पेयजल व शौचालय जैसी मूलभूत सुविधाएं तत्काल उपलब्ध कराई जाएं, ताकि जनता को किसी प्रकार की असुविधा न हो।

निरीक्षण के दौरान मालखाने की स्थिति पर विशेष ध्यान देते हुए माल को वर्षवार और क्रमवार सुरक्षित रखने के निर्देश दिए गए, वहीं हवालात और बैरकों की साफ-सफाई को लेकर भी थाना प्रभारी को कड़ी चेतावनी दी गई। परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरों की कार्यशीलता और दिशा की जांच कर उन्हें दुरुस्त रखने का आदेश दिया गया, ताकि निगरानी व्यवस्था मजबूत बनी रहे। मेस व्यवस्था की समीक्षा करते हुए निर्धारित मेनू के अनुसार गुणवत्तापूर्ण भोजन उपलब्ध कराने और स्वच्छता बनाए रखने पर जोर दिया गया।

इसके अलावा मिशन शक्ति केंद्र का निरीक्षण कर उसके प्रभावी संचालन और महिलाओं की सुरक्षा से जुड़े अभियानों की प्रगति का आकलन किया गया। एसपी ने वारंटी और वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी अभियान में तेजी लाने के निर्देश देते हुए साफ संदेश दिया कि अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई में किसी प्रकार की ढिलाई बर्दाश्त नहीं की जाएगी। कुल मिलाकर इस औचक निरीक्षण ने थाना स्तर पर कार्यप्रणाली को सुधारने और जवाबदेही तय करने का स्पष्ट संकेत दे दिया है।

How did you feel about this news?

Related News

Mumbai

मुंबई के मशहूर पूर्णिमा रेस्टोरेंट ने FDA के FSSAI लाइसेंस सस्पेंशन और कामकाज रोकने के नोटिस के खिलाफ बॉम्बे हाई कोर्ट का रुख किया

मुंबई के मशहूर पूर्णिमा रेस्टोरेंट ने FDA के FSSAI लाइसेंस सस्पेंशन और कामकाज रोकने के नोटिस के खिलाफ बॉम्बे हाई कोर्ट का रुख किया
Mumbai

मुंबई क्राइम ब्रांच ने ₹25 लाख की रंगदारी के मामले में गैंगस्टर ज़ुल्फ़िकार बेहलिम और 11 अन्य लोगों को गिरफ़्तार किया

मुंबई क्राइम ब्रांच ने ₹25 लाख की रंगदारी के मामले में गैंगस्टर ज़ुल्फ़िकार बेहलिम और 11 अन्य लोगों को गिरफ़्तार किया
Mumbai

तेज़ रफ़्तार KTM राइडर और पैदल चल रही महिला की सड़क हादसे में मौत

तेज़ रफ़्तार KTM राइडर और पैदल चल रही महिला की सड़क हादसे में मौत
Mumbai

भिलाड में विरार-भरूच मेमू ट्रेन पटरी से उतरी, करीब पांच घंटे तक ट्रेन सेवाएं प्रभावित रहीं

भिलाड में विरार-भरूच मेमू ट्रेन पटरी से उतरी, करीब पांच घंटे तक ट्रेन सेवाएं प्रभावित रहीं
Mumbai

गुरु पूर्णिमा 2026: मुंबई भर में आध्यात्मिक संगठनों ने प्रवचन, अनुष्ठान और सामुदायिक सेवा की योजना बनाई है

गुरु पूर्णिमा 2026: मुंबई भर में आध्यात्मिक संगठनों ने प्रवचन, अनुष्ठान और सामुदायिक सेवा की योजना बनाई है
Mumbai

मुंबई पुलिस ने चिंचपोकली रीडेवलपमेंट में कथित तौर पर ₹42.96 करोड़ की धोखाधड़ी के मामले में बिल्डर, डायरेक्टर, बैंकों और खरीदारों के खिलाफ मामला दर्ज किया है

मुंबई पुलिस ने चिंचपोकली रीडेवलपमेंट में कथित तौर पर ₹42.96 करोड़ की धोखाधड़ी के मामले में बिल्डर, डायरेक्टर, बैंकों और खरीदारों के खिलाफ मामला दर्ज किया है
Mumbai

मुंबई क्राइम ब्रांच ने ₹3 करोड़ के डिफेंस प्रोजेक्ट धोखाधड़ी मामले में तीसरे आरोपी को गिरफ़्तार किया

मुंबई क्राइम ब्रांच ने ₹3 करोड़ के डिफेंस प्रोजेक्ट धोखाधड़ी मामले में तीसरे आरोपी को गिरफ़्तार किया
Mumbai

मुंबई के भायखला पुलिस स्टेशन की इमारत में आग लगी, 40 मिनट में आग पर काबू पा लिया गया; किसी के घायल होने की खबर नहीं है

मुंबई के भायखला पुलिस स्टेशन की इमारत में आग लगी, 40 मिनट में आग पर काबू पा लिया गया; किसी के घायल होने की खबर नहीं है

Comments

Loading comments...

Related News