BREAKING
FAC News
Back

रेलवे स्टेशन से गुमशुदा बच्चा पुलिस ने किया सकुशल बरामद

Shoaib Miyanoor | | views
रेलवे स्टेशन से गुमशुदा बच्चा पुलिस ने किया सकुशल बरामद

रेलवे स्टेशन से गुमशुदा बच्चा पुलिस ने किया सकुशल बरामद

समस्तीपुर (जकी अहमद)

दिनांक-14-07-26(मंगलवार) को समय लगभग 15 बजे दिन में कंचन देवी पति-संगम घामी, सा0-मालती वार्ड नं-09 थाना-उजियारपुर, जिला-समस्तीपुर रेलवे स्टेशन समस्तीपुर प्लेटफार्म-01 आई और यात्री बेंच पर सो गयी तथा उनका बच्चा केतन कुमार उम्र 03 वर्ष खेल रहा था तथा कंचन देवी को सोता हुआ देखकर एक अज्ञात पुरुष उम्र लगभग 40-50 वर्ष उस बच्चे को कुरकुरे खिलाते हुए गोदी में उठाकर लेकर चला गया कुछ देर के बाद जब कंचन देवी सो कर उठी तो बच्चा गायब था इसके बाद कंचन देवी द्वारा अपने परिजनों को सूचित किया गया तब परिजनों द्वारा खोजबीन किया गया किन्तु कही कुछ पता नही चला तब दिनांक-16/07/26 को रेल थाना समस्तीपुर कंचन देवी आकर अपना एक लिखित आवेदन दी जिसके आधार पर रेल थाना समस्तीपुर कांड सं-164/26, दि0-16/07/26 धारा-137(2)/143(4) BNS के अंतर्गत अज्ञात के विरुद्ध दर्ज किया गया|

दिनांक-17/07/26 को शाम में मोबाइल फोन के माध्यम से सुचना प्राप्त हुई कि सिंघिया घाट के पास भरपूरा बगीचा में लावारिस हालत में स्थानीय लोगो को एक बच्चा बरामद हुआ है जिसका फोटोग्राफ परिजनों को भेजा गया तो परिजन पहचान लिए और बताये कि यह फोटो केतन कुमार का ही है| उसके बाद जीआरपी थाना एवं RPF समस्तीपुर वहाँ गये और स्थानीय विभूतिपुर थाना के सहयोग से बच्चे को सकुशल बरामद किया गया| अपहरणकर्ता का अभी तक पहचान नही हो पाया है, CCTV फुटेज एवं मोबाइल डाटा टावर डंप के आधार पर पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है|

बरामद बच्चा केतन कुमार को उनके माता-पिता के संरक्षण में थाना पर रखा गया है तथा माननीय न्यायालय में उपस्थापन उपरांत माता-पिता को सुपुर्द किया जाएगा|

बरामद बच्चा:- केतन कुमार उम्र लगभग 03 वर्ष

How did you feel about this news?

Related News

Uttar Pradesh

'वारिस पंजाब' के 2 सक्रिय सदस्यों समेत 5 भारत नेपाल सीमा पर गिरफ्तार, अमेरिकी नागरिक शामिल

'वारिस पंजाब' के 2 सक्रिय सदस्यों समेत 5 भारत नेपाल सीमा पर गिरफ्तार, अमेरिकी नागरिक शामिल
Uttar Pradesh

विदेश भेजने के नाम पर ₹1.37 लाख की कथित ठगी, पीड़ित ने थाने में दी तहरीर

विदेश भेजने के नाम पर ₹1.37 लाख की कथित ठगी, पीड़ित ने थाने में दी तहरीर
Uttar Pradesh

बहराइच दौरे पर योगी आदित्यनाथ: ₹352 करोड़ की विकास योजनाओं का तोहफा

बहराइच दौरे पर योगी आदित्यनाथ: ₹352 करोड़ की विकास योजनाओं का तोहफा
Uttar Pradesh

एसप्रेशनल जनपद बहराइच बढ़ रहा है इंसप्रेशनल जनपद की ओर: योगी आदित्यनाथ

एसप्रेशनल जनपद बहराइच बढ़ रहा है इंसप्रेशनल जनपद की ओर: योगी आदित्यनाथ
Uttar Pradesh

मा. मुख्यमंत्री जी ने विभिन्न विभागों द्वारा लगायी गयी प्रदर्शनियों का किया अवलोकन

मा. मुख्यमंत्री जी ने विभिन्न विभागों द्वारा लगायी गयी प्रदर्शनियों का किया अवलोकन
Uttar Pradesh

इल्म इंसानियत और सेवा की मिसाल हैं,जिकरा हॉस्पिटल की स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. उजमा रईस

इल्म इंसानियत और सेवा की मिसाल हैं,जिकरा हॉस्पिटल की स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. उजमा रईस
Uttar Pradesh

शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने वाले दोषी को 10 साल की सजा

शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने वाले दोषी को 10 साल की सजा
Uttar Pradesh

फर्जी दस्तावेजों से दो पासपोर्ट बनवाने वाला आरोपी गिरफ्तार

फर्जी दस्तावेजों से दो पासपोर्ट बनवाने वाला आरोपी गिरफ्तार

Comments

Loading comments...

Related News