रूपईडीहा पुलिस की बड़ी सफलता — नाबालिग बच्ची का अपहरण करने वाला अभियुक्त गिरफ्तार
ब्रेकिंग न्यूज़ / बहराइच
रूपईडीहा पुलिस की बड़ी सफलता — नाबालिग बच्ची का अपहरण करने वाला अभियुक्त गिरफ्तार

संवाददाता फरियाद अली
जनपद बहराइच के थाना रूपईडीहा क्षेत्र में मिशन शक्ति एवं एण्टी रोमियो टीम को बड़ी सफलता हाथ लगी है। टीम ने नाबालिग बच्ची को विवाह करने के उद्देश्य से अपहरण करने वाले वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया।
महिलाओं की सुरक्षा को लेकर चलाए जा रहे मिशन शक्ति फेज 5.0 अभियान के तहत पुलिस अधीक्षक बहराइच के निर्देशन में चल रही कार्रवाई के क्रम में, अपर पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) श्री दुर्गा प्रसाद तिवारी एवं क्षेत्राधिकारी नानपारा श्री प्रद्युम्न सिंह के पर्यवेक्षण में यह कार्रवाई की गई। प्रभारी निरीक्षक रूपईडीहा श्री रमेश सिंह रावत के नेतृत्व में मिशन शक्ति एवं एण्टी रोमियो टीम म0उ0नि0 दीक्षा पटेल मय हमराह उ0नि0 सूर्यभान एवं म0का0 प्रिया पाण्डेय ने मुखबिर की सूचना पर अभियुक्त अरुण उर्फ श्रवण चौहान पुत्र ठुर्री चौहान निवासी ग्राम गुलरिया गंगापुर थाना नवाबगंज जनपद बहराइच (उम्र लगभग 18 वर्ष) को निबिया तालाब के पास से गिरफ्तार किया।
गिरफ्तारी 07 अक्टूबर 2025 को सुबह 09:05 बजे की गई। अभियुक्त के विरुद्ध मु0अ0सं0 263/2025 धारा 137(2), 87 BNS थाना रूपईडीहा जनपद बहराइच के तहत मामला दर्ज था।
पुलिस द्वारा विधिक कार्रवाई पूरी करते हुए अभियुक्त को न्यायालय सदर बहराइच भेजा गया।
Share this story