सांताक्रूज़ वेस्ट में स्वर्गीय अजीतदादा पवार को भावपूर्ण श्रद्धांजलि
सांताक्रूज़ वेस्ट में स्वर्गीय अजीतदादा पवार को श्रद्धांजलि

हाजी इब्राहिम शेख़ (भाईजान) के नेतृत्व में उमड़ा जनसैलाब
मुंबई – स्वर्गीय उपमुख्यमंत्री अजीतदादा पवार जी के असामयिक निधन पर राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) महाराष्ट्र प्रदेश के उपाध्यक्ष हाजी इब्राहिम शेख़ (भाईजान) की ओर से सांताक्रूज़ वेस्ट मार्केट में एक भावपूर्ण श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। इस अवसर पर सैकड़ों पार्टी कार्यकर्ताओं, सामाजिक कार्यकर्ताओं और स्थानीय नागरिकों ने उपस्थित होकर स्वर्गीय अजीतदादा पवार को अपनी श्रद्धांजलि अर्पित की।
श्रद्धांजलि कार्यक्रम की शुरुआत मौन धारण कर दिवंगत नेता की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना के साथ की गई। उपस्थित जनसमूह ने अजीतदादा पवार के राजनीतिक योगदान, जनसेवा और नेतृत्व क्षमता को स्मरण करते हुए उन्हें एक सशक्त और दूरदर्शी नेता बताया। वातावरण गमगीन होने के साथ-साथ सम्मान और कृतज्ञता से भरा रहा।
इस अवसर पर फहीम इब्राहिम शेख़ (भाईजान) विजय अबनव, एडिटर जफरसिद्दीकी और कई वक्ताओ ने श्रध्दांजली पर अपने विचार प्रकट किए अजीतदादा पवार का जाना महाराष्ट्र ही नहीं, बल्कि देश की राजनीति के लिए एक अपूरणीय क्षति है। अजीतदादा सदैव आम जनता, किसानों और वंचित वर्गों की आवाज़ बनकर काम करते रहे, जिसे भुलाया नहीं जा सकता।
श्रद्धांजलि सभा में मौजूद कार्यकर्ताओं और नागरिकों ने दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्मा को नमन किया तथा उनके आदर्शों को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया। कार्यक्रम में अनुशासन, एकजुटता और भावनात्मक सहभागिता देखने को मिली।
फहीम इब्राहिम शेख़ ने कार्यक्रम में शामिल सभी नागरिकों और कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि जनता की यह उपस्थिति अजीतदादा पवार के प्रति गहरे सम्मान और प्रेम का प्रतीक है।
ईस वक्त मौजुदगी मे फहीम ईब्राहीम शेख, विजय अबनव
एडिटर जफरसिद्दीकी ईरशाद काजी
ईमरान शेख, उसमान खान लाला
अकरम मर्चंट, नासिर खान
रफीक जरीवाला
अनिता सिंग उर्फ पिंकी,
मुमताज काजी
एनसीपी के सैकडो पदाधिकारी कर्यकर्ता मौजुद थे.
Share this story