BREAKING
FAC News
Back

श्रावस्ती में 1.469 किलो चरस के साथ तस्कर गिरफ्तार, एनडीपीएस एक्ट में मुकदमा दर्ज

Fariyad Ali | | views
श्रावस्ती में 1.469 किलो चरस के साथ तस्कर गिरफ्तार, एनडीपीएस एक्ट में मुकदमा दर्ज

श्रावस्ती में 1.469 किलो चरस के साथ तस्कर गिरफ्तार, एनडीपीएस एक्ट में मुकदमा दर्ज


ब्यूरो रिपोर्ट फरियाद अली / फाइट अगेंस्ट क्रिमिनल


श्रावस्ती। अपराध एवं अवैध मादक पदार्थों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत मल्हीपुर थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 1 किलो 469 ग्राम अवैध चरस के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक राहुल भाटी के निर्देश पर अपर पुलिस अधीक्षक चन्द्रकेश सिंह एवं क्षेत्राधिकारी भिनगा भरत पासवान के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक महेन्द्र कुमार सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम क्षेत्र में वांछित अभियुक्तों की तलाश, संदिग्ध व्यक्ति एवं वस्तुओं की जांच तथा अपराध नियंत्रण अभियान चला रही थी। इसी दौरान मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने राप्ती बैराज के निकट पुलिया नंबर-1 के पास घेराबंदी कर एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया। तलाशी लेने पर उसके कब्जे से 1 किलो 469 ग्राम अवैध चरस बरामद हुई। पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम जाबिर पुत्र मुकद्दम निवासी बढ़ईपुरवा थाना मल्हीपुर जनपद श्रावस्ती बताया। बरामदगी के आधार पर थाना मल्हीपुर में मुकदमा अपराध संख्या 94/2026, धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट के तहत अभियोग पंजीकृत कर लिया गया है। पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्रवाई करते हुए उसे न्यायालय भेज दिया है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जिले में नशे के कारोबार के खिलाफ अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।

How did you feel about this news?

Related News

Comments

Loading comments...

Related News