सह्याद्री में सिख समुदाय के लिए कार्यशाला

संववाददाता शोएब म्यानुंर मुंबई
मुंबई: सह्याद्री गेस्ट हाउस में सिख समुदाय के लिए अल्पसंख्यक योजनाओं की जानकारी प्रदान करने के लिए कार्यशाला का आयोजन किया गया, जिसमें अल्पसंख्यक विकास विभाग महाराष्ट्र सरकार , महाराष्ट्र राज्य पंजाबी साहित्य अकादमी, महाराष्ट्र सरकार 11 सदस्यीय सिख समन्वय समिति, शासन के अधिकारी और सदस्य मौजुद थे.
अल्पसंख्यक विकास विभाग के सचिव रुचेश जयवंशी, महाराष्ट्र राज्य पंजाबी साहित्य अकादमी के कार्यकारी अध्यक्ष बल मलकीत सिंह , सिख समाज समन्वय समिति महाराष्ट्र राज्य अध्यक्ष जसपाल सिंह सिद्धू , महाराष्ट्र राज्य अल्पसंख्यक आयोग सदस्य चरणदीप सिंह (हैप्पी सिंह) भी मुख्यरूप से उपस्थित थे. साथ ही मुंबई, नवी मुंबई , ठाणे , कल्याण, पुणे, नासिक, नागपुर, औरंगाबाद, नांदेड़ समेत राज्य के अलग-अलग क्षेत्रों से सिख समुदाय के लोग बड़ी संख्या में उपस्थित थे.
बल मलकीत सिंह ने बताया कि सिख समुदाय के लोगो को उनके अधिकार के बारे में जागरुक करने के साथ उनका अधिकार मिले उसके लिए हम लगातार प्रयास कर रहें हैं और आगे भी करेंगे. हम उसके लिए जगह-जगह जागरुकता अभियान करेंगे और स्किम का फ़ायदा सीख समुदाय को दिलाएंगे.

Loading comments...