सिंभावली शुगर मिल की लूट उजागर । किसानों के 1.4 अरब रुपये हड़पे, मिल हुई दिवालिया घोषित!
सिंभावली शुगर मिल की लूट उजागर । किसानों के 1.4 अरब रुपये हड़पे, मिल हुई दिवालिया घोषित!

संवाददाता फरियाद अली
सरकार कब करेगी भुगतान सुनिश्चित? 71 गन्ना केंद्र ठप, हजारों किसान सड़क पर आने को मजबूर
बहराइच। जनपद की चिलवरिया स्थित सिंभावली शुगर मिल ने किसानों की मेहनत की कमाई को डुबो दिया है। लगातार गन्ना मूल्य का भुगतान टालती रही यह मिल अब लगभग 1 अरब 4 करोड़ रुपये का बकाया छोड़कर दिवालिया घोषित हो गई है। यह किसानों के साथ सीधा आर्थिक अन्याय और धोखा है।
भुगतान न करने और संचालन ठप होने की वजह से नेशनल कंपनी लॉ अपीलीय ट्रिब्यूनल (एनसीएलटी), नई दिल्ली ने मिल पर रिसीवर तैनात कर दिया है। सत्र 2023-24 का 9.58 करोड़ और सत्र 2024-25 का 94.53 करोड़ रुपये का गन्ना मूल्य बकाया है।
किसान महीनों से अधिकारियों के चक्कर काट रहे हैं, लेकिन कोई सुनवाई नहीं! आखिर कब तक किसान ब्याज पर कर्ज लेकर सरकार की लापरवाही का खामियाजा भुगतते रहेंगे?
जिला गन्ना अधिकारी आनंद शुक्ला के अनुसार, गन्ना आयुक्त मिनिस्ती एस. के आदेश पर चिलवरिया मिल के सभी 71 गन्ना खरीद केंद्र अन्य नौ चीनी मिलों को आवंटित कर दिए गए हैं। मगर यह समाधान नहीं, बल्कि प्रशासन की नाकामी पर पर्दा डालने की कोशिश है।
किसान संगठनों ने चेतावनी दी है — यदि बकाया भुगतान की तिथि तय नहीं हुई, तो जिला मुख्यालय से लेकर राजधानी तक आंदोलन होगा, और इसकी पूरी जिम्मेदारी शासन-प्रशासन की होगी।
Share this story