BREAKING
FAC News
Back

सूरत के पाल इलाके में स्पा की आड़ में कथित सेक्स रैकेट का खुलासा, मैनेजर गिरफ्तार; 2 महिलाएं रेस्क्यू

Tabish | | views
सूरत के पाल इलाके में स्पा की आड़ में कथित सेक्स रैकेट का खुलासा, मैनेजर गिरफ्तार; 2 महिलाएं रेस्क्यू

सूरत: सूरत के पाल इलाके में पुलिस ने ‘डिवाइन वेलनेस थेरेपी सेंटर’ पर कार्रवाई करते हुए कथित रूप से स्पा की आड़ में चल रहे सेक्स रैकेट का पर्दाफाश किया है। पुलिस की कार्रवाई के दौरान एक मैनेजर को गिरफ्तार किया गया, जबकि मौके से दो महिलाओं को रेस्क्यू किया गया।

जानकारी के अनुसार, राज वर्ल्ड शॉपिंग सेंटर की तीसरी मंजिल पर संचालित स्पा सेंटर पर पुलिस ने पहले एक डमी ग्राहक भेजकर जानकारी जुटाई। मामला पुख्ता होने के बाद पुलिस टीम ने स्पा सेंटर पर छापा मारा।

कार्रवाई के दौरान पुलिस ने मैनेजर डिंपल घनश्याम यादव को गिरफ्तार किया। वहीं, मौके से दो महिलाओं को रेस्क्यू कर काउंसलिंग के बाद छोड़ दिया गया।

पुलिस के मुताबिक, पूरे मामले की जांच जारी है और संबंधित धाराओं के तहत आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि कथित गतिविधियों से जुड़े अन्य लोग कौन हैं और यह नेटवर्क कितने समय से संचालित हो रहा था।

How did you feel about this news?

Related News

Comments

Loading comments...

Related News