जलालाबाद, शामली.
प्राप्त जानकारी के अनुसार थाना भवन विधान सभा के विधायक अशरफ अली एवम विधान सभा क्षेत्र के गाँव भैसांनी माल हैडी पेलखा फतेह पुर आदि क्षेत्र के लोगो ने दिल्ली स्थित आवास पर केंद्रीय मंत्री जयंत चौधरी से शिष्टाचार भेंट की तथा क्षेत्र की समस्याओं से अवगत कराया मंत्री से भेंट कर ग्रामीण गद्द गद्द होते हुए उत्साहित नजर आये ll इस अवसर पर थानाभवन विधायक अशरफ़ अली ख़ान ने केंद्रीय मंत्री चौधरी जयंत सिंह से मुलाकात कर थानाभवन के ग्राम नौजल में आवंटित राजकीय पॉलिटेक्निक की भूमि पर अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस पॉलिटेक्निक कॉलेज के निर्माण की माँगकीजिससेसभीछात्र-छात्राओं को कम फीस में टेक्निकल शिक्षा मिल सके और फिर समुचित रोजगार के अवसर उपलब्ध हो ।
विधायक अशरफ अली द्वारा दिये गए माँग पत्र पर केंद्रीय मंत्री चौधरी जयंत सिंह ने आश्वस्त करते हुए कहा कि जल्द ही राजकीय पॉलिटेक्निक कालेज के निर्माण की स्वीकृति हेतु राज्य सरकार को प्रस्ताव भेजा जाएगा ।
इस अवसर पर जितेंद्र चौधरी पेलखा डा जय राम प्रधान मालेंडी कपिल चौधरी भैंसवाल आरियाँन राणा फतेहपुर हाजी इकबाल, आदिल प्रधान भैसांनी इस्लामपुर, जलालाबाद पूर्व चैयर मैन चौधरी अब्दुल गफ्फार आदि शामिल रहेl

Loading comments...