उत्तर प्रदेश बहराइच पुलिस की बड़ी कामयाबी : पॉक्सो एक्ट का वांछित अभियुक्त दबोचा गया

संबाददाता – फरियाद अली
बहराइच, 29 अगस्त।
जनपद बहराइच पुलिस को शुक्रवार को अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में एक और बड़ी सफलता मिली। थाना हरदी पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए पॉक्सो एक्ट में वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी लंबे समय से पुलिस की पकड़ से बाहर था।
पुलिस अधीक्षक बहराइच के निर्देश पर अपराधियों की धरपकड़ के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के अंतर्गत अपर पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) श्री दुर्गा प्रसाद तिवारी और क्षेत्राधिकारी महसी श्री डी.के. श्रीवास्तव के निर्देशन में टीम गठित हुई। थानाध्यक्ष हरदी आलोक सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर रमवापुर भारत पेट्रोल पंप के पास किसानगंज मोड़ पर घेराबंदी कर अभियुक्त को दबोच लिया।
गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान विजय मिश्रा पुत्र ओमकार मिश्रा, निवासी मैला सरईया थाना बौण्डी, जनपद बहराइच के रूप में हुई। अभियुक्त के खिलाफ मु0अ0सं0-303/2025 पंजीकृत है, जिसमें धारा 64(1), 352, 351(3) भारतीय न्याय संहिता (BNS) एवं 5J(2)/6 पॉक्सो एक्ट के गंभीर आरोप शामिल हैं। अभियुक्त को आवश्यक विधिक कार्रवाई के बाद न्यायालय रवाना कर दिया गया।
गिरफ्तारी टीम में थानाध्यक्ष आलोक सिंह, कांस्टेबल गोविन्द कुमार यादव और कांस्टेबल साबिर हुसैन शामिल रहे।
पुलिस अधीक्षक बहराइच ने कहा कि अपराध और अपराधियों के खिलाफ सख्त अभियान जारी रहेगा। संवेदनशील अपराधों में लिप्त व्यक्तियों को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा।

Loading comments...