National

वरिष्ठ खोजी पत्रकार पवन पाठक का जन्मदिन JMD ग्रुप ने केक काटकर मनाया

• Sat Jan 03 2026 FAC News Desk

वरिष्ठ खोजी पत्रकार पवन पाठक का जन्मदिन JMD ग्रुप ने केक काटकर मनाया

मुंबई | घाटकोपर पश्चिम

मुंबई के जाने-माने वरिष्ठ खोजी पत्रकार पवन पाठक का जन्मदिन 2 जनवरी को घाटकोपर पश्चिम स्थित जय माता को-ऑपरेटिव बैंक लिमिटेड परिसर में JMD ग्रुप ऑफ कंपनी द्वारा हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर केक काटकर उनका जन्मदिन मनाया गया और उन्हें शुभकामनाएं दी गईं।

कार्यक्रम में JMD ग्रुप के डायरेक्टर हरीश पांडे तथा भाजपा उत्तर भारतीय मोर्चा के मुंबई प्रदेश उपाध्यक्ष रामविलास पाठक ने पवन पाठक को भगवा शाल ओढ़ाकर जन्मदिन की बधाई दी। वहीं, उपस्थित शुभचिंतक मित्र बिमलेश दुबे (कांग्रेस नेता) एवं भानुशाली समाज के कर्मठ समाजसेवक ने केक खिलाकर उनके उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु जीवन की कामना की।

इस अवसर पर JMD ग्रुप परिवार के सभी सदस्यों ने एकजुटता और सौहार्द के साथ केक से मुंह मीठा कराकर पवन पाठक को पुष्पगुच्छ व शाल भेंट कर जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं।

कार्यक्रम में विशेष रूप से मोहन भानुशाली, मुन्ना सिंह, सचिन सिकाने, दिलीप गुप्ता, सूरज सिंह, अनुराग, सचिन, मुकेश यादव एवं धर्मेंद्र सिंह सहित अनेक गणमान्य लोग और मित्र उपस्थित रहे। सभी ने पवन पाठक के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उनके पत्रकारिता क्षेत्र में किए गए योगदान की सराहना की।

Share this story